21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्विटर सोमवार को रिलॉन्च करेगा ब्लू टिक सर्विस, मिलेगा ये फायदा

ट्विटर अपनी ब्लू सर्विस को फिर से रिलॉन्च करने जा रहा है। इस बात की जानकारी ट्विटर ने ऑफिशियल हैंडल पर ट्वीट कर दी है। इस सर्विस के शुरू होते हैं ही कई तरह के फीचर भी लोगों को मिलने लगेंगे। अपनी इस प्रीमियम सर्विस को ट्विटर एक महीने के अंतराल के बाद शुरू करने जा रहा है।
2 min read
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Dec 11, 2022

Twitter to relaunch subscription service Twitter Blue Monday

Twitter to relaunch subscription service Twitter Blue Monday

ट्विटर अपनी ब्लू सर्विस को सोमवार को रिलॉन्च करने जा रहा है। अपनी इस प्रीमियम सर्विस को ट्विटर एक महीने के अंतराल के बाद शुरू कर रहा है। ट्विटर ने शनिवार को ट्वीट कर जानकारी दी कि यूजर्स सोमवार से ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन खरीद सकते हैं, ताकि वे ब्लू वेरिफाइड अकाउंट और विशेष फीचर हासिल कर सकें। इस सब्सक्रिप्शन सर्विस में सरकार, कंपनियों और आम लोगों को अलग-अलग रंग के बैज मिलेंगे। कंपनियों को गोल्ड चेक, सरकार को ग्रे चेक और आम नागरिकों को ब्लू टिक मिलेगा।

मिलेंगे कई नए फीचर्स
आगर आप ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन सर्विस को खरीदते हैं, तो इसके लिए आपको 8 डॉलर प्रति माह चुकाना होगा। इस सर्विस के शुरू होने पर आपको कई फीचर्स भी मिलेंगे। इस सब्सक्रिप्शन में यूजर्स को ट्विटर एडिट करने HD क्वालिटी में वीडियो अपलोड करने, रीडर मोड और एक ब्लू चेकमार्क भी मिलेगा। ब्लू चेकमार्क के लिए नंबर को भी वेरिफाई किया जाएगा।

ऐड की संख्या हो जाएगी कम
इसके अलावा रिप्लाई, मेंशन और सर्च में प्रायोरिटी मिलेगी। सामान्य यूजर्स से 50 प्रतिशत कम ऐड दिखेंगे और नए फीचर्स में भी प्रायोरिटी मिलेगी। सब्सक्राइबर अपना हैंडल, डिस्प्ले नाम या प्रोफाइल फोटो भी बदल सकेंगे, मगर अगर वो ऐसा करते हैं तो उनका अकाउंट फिर से रिव्यू किया जाएगा। रिव्यू होने के दौरान अस्थाई रूप से ब्लू चेकमार्क हट जाएगा। अकाउंट के रिव्यू की प्रोसेस क्या होगी इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।

मस्क ने अक्टूबर में खरीद लिया था ट्विटर
ट्विटिर ने इसकी जानकारी खुद ट्वीट करके दी है। इसके अलावा कंपनी के मालिक एलन मस्क ने भी ट्वीट का रिप्लाई किया है। मस्क ने लिखा, "ट्विटर ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन में और कई अन्य सुविधाएं आने वाली हैं।" बता दें एलन मस्क ने अक्टूबर में ट्विटर को पूरे 44 बिलियन डॉलर में खरीद लिया था। इस डील के बाद मस्क ने यह ऐलान किया था कि वह सामान्य लोगों को भी ब्लू टिक देंगे। इसके बाद उन्होंने ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन सर्विस लॉन्च किया।

ब्लू सर्विस का लोगों ने उठाया था गलत फायदा
मगर इस सर्विस के चालू होते हीं लोग इसका गलत फायदा उठाने लगे। जिसके बाद इस सर्विस को कुछ दिनों के लिए रोक दिया गया। लोग फैक अकाउंट को भी वेरिफाइ करने लगे थे, जिस वजह से एलन मस्क को इस सर्विस को रोकने का फैसला करना पड़ा था। मगर अब 12 दिसंबर को फिर से इस सर्विस को शुरू कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: ट्विटर ने रोकी पैसे देकर ब्लू टिक लेने की सर्विस, जाने क्या है वजह