
petrol diesel price
Petrol Diesel Price in 10 March 2023 : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। इसी बीच सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट (Petrol-Diesel Price Today) जारी कर दिए हैं। आज (10 मार्च, 2023) को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में थोड़ा बदलाव किया है। आज कई शहरों में तेल के दाम बदल गए हैं। हालांकि, आज भी तेल कंपनियों ने दिल्ली, मुंबई जैसे महानगरों में पेट्रोल-डीजल के खुदरा रेट कोई बदलाव नहीं किया गया है।
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज सुबह जारी रेट के अनुसार- बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 6 पैसे महंगा होकर 107.30 रुपये लीटर में बिक रहा है। वहीं, डीजल 6 पैसे तेजी के साथ 94.26 रुपये लीटर पर पहुंच गया है। गुरुग्राम में पेट्रोल में 5 पैसे की उछाल देखने को मिली, इसके साथ ही यह 96.76 रुपये लीटर पर पहुंच गया है। वहीं, डीजल 5 पैसे तेजी के साथ 89.64 रुपये लीटर हो गया है। गौतम बुद्ध नगर में पेट्रोल 19 पैसे सस्ता होकर 96.60 रुपये लीटर में बिक रहा है। वहीं, डीजल 16 पैसे गिरकर 89.77 रुपये लीटर में मिल रहा है।
– दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
– नोएडा में पेट्रोल 96.60 रुपये और डीजल 89.77 रुपये प्रति लीटर
– पटना में पेट्रोल 107.30 रुपये और डीजल 94.26 रुपये प्रति लीटर
– गुरुग्राम में पेट्रोल 96.76 रुपये और डीजल 89.64 रुपये प्रति लीटर
सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल की कीमत हर दिन घटती-बढ़ती रहती हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होता है। सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो जाती हैं। जिसमें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़कर पेट्रोल डीजल का दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
आप घर बैठे SMS के जरिए ही अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल की कीमत का पता लगा सकते है। इंडियन ऑयल के कस्टमर अपने मोबाइल से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजना होगा। इसी प्रकार BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेज सकते हैं। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर SMS भेज सकते हैं।
Published on:
10 Mar 2023 08:13 am
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
