
सोने-चांदी की कीमत में गिरावट आई है। (PC: AI)
Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में आज गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में भी सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोमवार दोपहर सोने का भाव 972 रुपये की गिरावट के साथ 1,51,558 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। उधर मिडिल ईस्ट संकट का हल निकलता नहीं दिख रहा है। ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि दोनों देशों के बीच बातचीत से हालात सुधर सकते हैं। लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के शांति प्रस्ताव को खारिज कर दिया। इस बीच पीएम मोदी ने लोगों से सोना न खरीदने की अपील भी की है।
सोने के साथ ही चांदी की कीमत भी आज गिरावट के साथ ट्रेड करती दिखाई दी। घरेलू वायदा बाजार में चांदी लाल निशान पर ट्रेड करती दिखी। सोमवार दोपहर एमसीएक्स पर चांदी का भाव 822 रुपये की गिरावट के साथ 2,61,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।
सोने की वैश्विक कीमतों में आज सोमवार को गिरावट देखने को मिली है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव 1.27 फीसदी या 59.90 डॉलर की गिरावट के साथ 4,670.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.96 फीसदी या 45.26 डॉलर की गिरावट के साथ 4,669.99 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी 0.12 फीसदी या 0.09 डॉलर की गिरावट के साथ 80.77 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 0.07 फीसदी या 0.06 डॉलर की गिरावट के साथ 80.28 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
मिडिल ईस्ट संकट से एनर्जी की कीमतें काफी अधिक बढ़ गई हैं। इससे भारत का व्यापार घाटा बढ़ रहा है और रुपया भी नीचे जा रहा है। हमारा विदेशी मुद्रा भंडार भी कम हो रहा है। इस बीच पीएम मोदी ने लोगों से अपील की है कि वे एक साल तक सोना न खरीदें और पेट्रोल-डीजल की बचत करें। साथ ही पीएम ने वर्क फ्रॉम होम की तरफ जाने की भी अपील की है।
Published on:
11 May 2026 12:17 pm
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
