
POst Office Scheme will double money in 124 months
आज के समय में सभी लोग अपने पैसे को ऐसी जगह निवेश करना चाहते हैं जहां उनका पैसा जल्द जल्द डबल हो जाए। इसके साथ ही उनका पैसा सुरक्षित भी रहे। निवेश करने के लिए विकल्प तो कई हैं, परंतु रिस्क कम हो लोग निवेश करने में हिचकिचाते भी नहीं हैं। पोस्ट ऑफिस का एक स्कीम ऐसा ही है जिसमें आप अगर निवेश करते हैं तो रिस्क कम है। इसमें रिटर्न भी शानदार मिलता है। पोस्ट ऑफिस की इस सेविंग स्कीम में निवेश करते हैं तो वो डबल हो जाएगा। इस सैविंग स्कीम का नाम है Kisan Vikas Patra जिसमें रिस्क जीरो के बराबर है और बेहतर रिटर्न भी मिलता है। ये स्कीम छोटी बचत करने वालों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।
किसान विकास पत्र स्कीम
इस स्कीम की सबसे खास बात है कि इसपर सालाना ब्याज दर 6.9 फीसदी है और ये न केवल रिटर्न की फुल गारंटी देता है बल्कि अन्य विकल्पों से अधिक फायदा भी देता है। यदि आप इस सैविंग स्कीम में निवेश करते हैं तो 124 महीनों में ही आपके पैसे डबल हो जाएंगे। पोस्ट ऑफिस में कम से कम 1000 रुपये का निवेश करना होता है। हालांकि, इसकी अधिकतम राशि की सीमा तय नहीं की गई है।
ब्रांच ट्रांसफ़र की सुविधा
इस स्कीम की एक खास बात ये भी है कि देश के 1.5 लाख से अधिक पोस्ट ऑफिस में में भी आप इस स्कीम से जुड़ी सुविधा का लाभ उठाया सकते हैं। आप किसी भी पोस्ट ऑफिस से किसान विकास पत्र खरीद सकते हैं। यदि आप कहीं दूसरी जगह विस्थापित हो रहे हैं तो एक ब्रांच से दूसरे ब्रांच में इस स्कीम को ट्रांसफ़र भी करा सकते हैं।
किसान विकास पत्र में पैसे निवेश करने का फायदा ये है कि स्कीम टैक्स में भी छूट मिलती है। इनकम टैक्स के सेक्शन 80 सी के तहत इस स्कीम में किए गए निवेश में टैक्स से छूट का प्रावधान है। यदि आकी उम्र 18 साल या इससे अधिक है तो आप इस स्कीम का लाभ उठाया सकते हैं।
यह भी पढ़े - पोस्ट ऑफिस खाता धारकों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से इन योजनाओं पर कैश में नहीं मिलेगा ब्याज
Updated on:
16 Mar 2022 08:40 pm
Published on:
16 Mar 2022 05:55 pm
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
