7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रिलायंस कम्युनिकेशंस ने ब्रुकफील्ड को बेची टाॅवर कारोबार की 51 फीसदी हिस्सेदारी, 11000 करोड़ में करार

अनिल अंबानी के नेतृत्व वाली कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस ने अपने टाॅवर कारोबार की 51 फीसदी हिस्सेदारी को ब्रुकफील्ड को बेच दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Abhishek Pareek

Oct 15, 2016

रिलायंस कम्युनिकेशंस ने कनाडा की कंपनी ब्रुकफील्ड के साथ करार किया है। इसके तहत अनिल अंबानी के नेतृत्व वाली कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस ने अपने टाॅवर कारोबार की 51 फीसदी हिस्सेदारी को ब्रुकफील्ड को बेच दिया है। इस करार से रिलायंस को करीब 11 हजार करोड़ रुपए मिलेंगे।

कंपनी ने इस बारे में एक बयान जारी कर जानकारी दी है। इस समझौते के बाद रिलायंस इन टॅावर्स को किराए पर लेकर इस्तेमाल करेगी। बयान के अनुसार, रिलायंस कम्युनिकेशन ने ब्रुकफील्ड इंफ्रास्ट्रक्चर समूह के साथ नाॅन बाइंडिंग टर्म शीट पर दस्तखत किए हैं। इसके तहत अब ब्रुकफील्ड, रिलायंस कम्युनिकेशन के टाॅवर्स का अधिग्रहण कर सकेगी।

ये करार होने के बाद रिलायंस कम्युनिकेशन के शेयर में काफी उछाल देखा गया। कंपनी के शेयर्स की कीमतों में करीब दो फीसदी तक इजाफा हुआ है। शुक्रवार को करार के बाद कंपनी का शेयर 1078.70 के स्तर पर पहुंच गया।

ब्रुकफील्ड मुख्य तौर पर एक इंफ्रास्ट्रक्चर प्राॅपर्टी मैनेजमेंट कंपनी है। रिलायंस कम्युनिकेशन आैर ब्रुकफील्ड के बीच हुआ ये करार इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें

image