
होम लोन सबसे अधिक अवधि का लोन होता है। आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है, तो आपको कम ब्याज दर मिल जाएगी। (PC: Patrika)
Home Loan EMI Calculator: भारत में बड़ी संख्या में लोग होम लोन लेते हैं। होम लोन सबसे अधिक लंबी अवधि वाला लोन होता है। ऐसे में आप इस अवधि के दौरान काफी पैसा ब्याज के रूप में बैंक को देते हैं। कई बार यह पैसा मूल रकम से भी अधिक हो जाता है। इस साल आरबीआई द्वारा रेपो रेट घटाने के बाद बैंकों ने होम लोन पर ब्याज दरों को कम किया है। अगर आप होम लोन लेने जा रहे हैं, तो विभिन्न बैंकों की ब्याज दरों के बारे में पता कर लें। एसबीआई और एचडीएफसी बैंक में से एसबीआई होम लोन पर कम ब्याज दर ऑफर कर रहा है। आइए जानते हैं कि एसबीआई और एचडीएफसी बैंक होम लोन पर कितनी ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं।
एसबीआई देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। यह होम लोन पर 7.50 फीसदी से 8.45 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है। अगर आप टॉप अप लोन लेना चाहते हैं, तो ब्याज दर 8 से 10.50 फीसदी है। वहीं, योनो इंस्टा होम टॉप अप लोन पर ब्याज दर 8.35 फीसदी है।
एचडीएफसी बैंक देश का सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक है। यह दो तरह की होम लोन रेट्स ऑफर कर रहा है। स्पेशल हाउसिंग रेट्स और स्टैंडर्ड हाउसिंग रेट। वेतनभोगी और खुद का रोजगार करने वाले लोगों के लिए बैंक की स्पेशल हाउसिंग लोन रेट 8.15% से 9.20% है। वहीं, स्टैंडर्ड हाउसिंग लोन रेट 8.75% से 9.60% है।
आपका क्रेडिट स्कोर जितना अधिक होगा, बैंक आपको होम लोन पर उतनी कम ब्याज दर ऑफर कर सकता है। अगर आप एसबीआई से न्यूनतम 7.50 फीसदी ब्याज दर पर 25 साल के लिए 40 लाख रुपये का होम लोन लेते हैं, तो मंथली ईएमआई 29,560 रुपये की बनेगी। इस लोन में आप 25 साल में कुल 88,67,894 रुपये चुकाएंगे। इसमें 48,67,894 रुपये ब्याज होगा।
अगर आप एचडीएफसी बैंक से न्यूनतम 8.15 फीसदी ब्याज दर पर 25 साल के लिए 40 लाख रुपये का होम लोन उठाते हैं, तो मंथली ईएमआई 31,271 रुपये की बनेगी। इस लोन में आप 25 साल में कुल ब्याज 53,81,351 रुपये चुकाएंगे।
Updated on:
2 Jul 2025, 1:45 PM IST
Published on:
2 Jul 2025, 1:45 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.