16 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

FMCG और सरकारी बैंकों के शेयरों में तेजी से उछला मार्केट, उधर IT शेयरों में हुआ सबसे अधिक नुकसान

Share Market Today 16th September 2026: एसबीआई, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और आईटीसी समेत कई शेयर आज हरे निशान पर बंद हुए हैं। वहीं, आईटी शेयरों में आज गिरावट दर्ज हुई।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Sep 16, 2026

Stock Market Today

शेयर बाजार में तेजी दर्ज हुई है। (PC: AI)

IT Stocks News: भारतीय शेयर बाजार आज बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.45 फीसदी या 332 अंक की बढ़त के साथ 74,336 पर बंद हुआ है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.43 फीसदी या 99 अंक की बढ़त के साथ 23,217 पर बंद हुआ है। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 18 शेयर हरे निशान पर और 12 शेयर लाल निशान पर थे।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेंसेक्स पैक के शेयरों में आज सबसे अधिक तेजी आईटीसी, एसबीआई, एक्सिस बैंक, ट्रेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बीईएल, टाइटन और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में दर्ज हुई। वहीं, सबसे अधिक गिरावट टीसीएस, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, लार्सन एंड टुब्रो, इंडिगो और मारुति के शेयरों में दर्ज हुई।

निफ्टी-50 के इन शेयरों में आई तेजी

कंपनीशेयर प्राइस (₹)प्रतिशत बदलाव
एचडीएफसी लाइफ530.20+2.73%
एसबीआई लाइफ1,697.90+2.65%
भारतीय स्टेट बैंक (SBI)991.40+2.42%
आईटीसी264.15+2.38%
नेस्ले इंडिया1,384.50+1.65%
जेएसडब्ल्यू स्टील1,248.90+1.60%
एक्सिस बैंक1,241.00+1.48%
बजाज ऑटो11,593.00+1.48%
हिंडाल्को972.70+1.46%
ट्रेंट2,769.70+1.45%
टाटा कंज्यूमर1,000.10+1.42%
महिंद्रा एंड महिंद्रा3,070.00+1.34%
कोटक महिंद्रा बैंक415.00+1.27%
हिंदुस्तान यूनिलीवर1,962.00+1.23%
टाइटन4,908.50+1.08%
सन फार्मा1,853.50+1.01%

निफ्टी-50 के इन शेयरों में आई गिरावट

कंपनीशेयर प्राइस (₹)प्रतिशत बदलाव
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS)2,188.80-2.76%
विप्रो166.89-1.83%
इंफोसिस1,060.00-1.58%
टेक महिंद्रा1,558.00-1.14%
लार्सन एंड टुब्रो (L&T)3,807.70-1.12%
बजाज फिनसर्व1,837.00-1.00%
इंडिगो4,733.50-0.89%
टीएमपीवी301.00-0.86%
एनटीपीसी327.00-0.76%
मारुति सुजुकी12,166.00-0.53%
मैक्स हेल्थकेयर1,025.00-0.49%
डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज1,140.00-0.44%
टाटा स्टील183.00-0.35%
जियो फाइनेंशियल224.84-0.34%
बजाज फाइनेंस1,006.20-0.30%
अदाणी एंटरप्राइजेज2,920.00-0.29%
अपोलो हॉस्पिटल्स8,696.50-0.20%

निफ्टी आईटी के शेयरों का हाल

एफएमसीजी और सरकारी बैंकों के शेयर उछले

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो निफ्टी एफएमसीजी में 1.63 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.44 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.51 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.74 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.55 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.79 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.99 फीसदी और निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.70 फीसदी की तेजी दर्ज हुई। इससे इतर सबसे अधिक गिरावट निफ्टी आईटी में 1.58 फीसदी दर्ज हुई। निफ्टी फार्मा, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी केमिकल्स और निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में भी गिरावट दर्ज हुई।