5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shark Tank India 3: अमन गुप्ता की संपत्ति में आई गिरावट, जानें boat के CEO की करेंट नेट वर्थ

Aman gupta net worth: रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) में शामिल होने के बाद boat के CEO अमन गुप्ता (Aman Gupat) रातोंरात देश के दिलों की धड़कन बन गए। उनका पॉजिटिव एटीट्यूड और स्टाइलिश लुक हिट लोगों को बहुत पसंद आता है। इसके साथ ही उनका हाजिर जवाब नेचर और फनी ह्यूमर सोने पर सुहागा लगा देता है। इसकी मदद से वह जल्द ही लोगों के बीच सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा शार्क बन गए।

2 min read
Google source verification
CEO Aman gupta net worth

boat के CEO अमन गुप्ता की नेट वर्थ

Aman gupta net worth: शार्क टैंक इंडिया इस समय भारतीय टेलीविजन(TV) पर सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो में से एक है। बिजनेस पर आधारित रियलिटी शो ने व्यक्तियों को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित किया है। इसके परिणामस्वरूप देश में उद्यमशीलता क्रांति आई है। प्रेजेंटेशन में अमन गुप्ता सहित कई निवेशकों का एक पैनल शामिल है। रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) में शामिल होने के बाद 42 वर्षीय कारोबारी अमन गुप्ता रातोंरात देश के दिलों की धड़कन बन गए। उनका पॉजिटिव एटीट्यूड और स्टाइलिश लुक हिट लोगों को बहुत पसंद आता है। इसके साथ ही उनका हाजिर जवाब नेचर और फनी ह्यूमर सोने पर सुहागा लगा देता है। इसकी मदद से वह जल्द ही लोगों के बीच सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा शार्क बन गए।

अमन गुप्ता की नेटवर्थ

इंटरनेट के अनुसार जब 2021 में सीज़न 1 के साथ शो का प्रीमियर हुआ, तो उनकी कुल संपत्ति लगभग 10,500 करोड़ थी। 2022 में आंकड़ों के अनुसार अमन गुप्ता की कुल संपत्ति 10,500 करोड़ बताई गई थी। यह शाहरुख खान की कुल संपत्ति से तीन गुना ज्यादा है। हालांकि, 2024 में अमन की नेटवर्थ 700 करोड़ के आसपास होने की उम्मीद है। तो, क्या boAt के संस्थापक को घाटा हुआ है, और क्या उनकी कुल संपत्ति लगभग 10,000 करोड़ कम हो गई है?

boAt की शुरुआत कब हुई

अमन गुप्ता की कंपनी boAt एक इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड है जो इयरफोन, हेडफोन स्टीरियो, ट्रैवल चार्जर, स्मार्ट वॉच जैसे और कई उत्पाद बेचता है। उनके साउंड एक्सेसरीज ब्रांड की कीमत 10,500 करोड़ है। वहीं अमन गुप्ता की कुल संपत्ति लगभग 720 करोड़ है। 2020 में उन्हें एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर चुना गया। इनकी कंपनी वोट (boat) की स्थापना 2016 में हुई थी और दो साल में इसका टर्नओवर 100 करोड़ रहा।

एक साल में इतने करोड़ कमाते हैं अमन गुप्ता

अमन गुप्ता ने शार्क टैंक इंडिया के दूसरे सीज़न में 100 करोड़ से अधिक का निवेश किया था। हाल ही में स्टार रणवीर सिंह ने भी इस ब्रांड में निवेश किया है। रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी Boat ब्रांड एंबेसडर भी हैं। Boat के सह-संस्थापक अमन की सालाना आय लगभग 66 करोड़ रुपये है। यह जानना दिलचस्प होगा कि शार्क टैंक इंडिया के तीसरे सीज़न में शार्क अमन गुप्ता कुल कितना निवेश करते हैं। तीसरे सीज़न में अब तक अमन शार्क टैंक में अपने निवेश को लेकर काफी सक्रिय दिख रहे हैं।

ये भी पढ़ें: कौन है अमित जैन, जयपुर में खड़ी की $1.2 बिलियन की कंपनी, जानिए Shark Tank India के सबसे अमीर शार्क का सफर