
small investment good return, here is some good options for investment
भारत सरकार ने बैंकिंग सिस्टम ग्रामीण इलाकों तक पहुंच चुका है जिससे देश की एक बड़ी आबादी अब कहीं से भी निवेश कर सकते हैं और अपना अकाउंट भी खोल सके। जनता में सेविंग को लेकर भी जागरूक हुए हैं। ऐसे में आज के समय में निवेश कौन नहीं करना चाहता है जिससे उन्हें बेहतरीन रिटर्न मिले। हर निवेशक चाहता है कि वो ऐसी जगह निवेश करे जिससे लाभ अधिक मिले और उसका जोखिम भी कम हो। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे विकल्प के बारे में बताएंगे जिसमें आप निवेश कर अच्छा रिटर्न पा सकते हैं।
1. FD में करें निवेश
यदि आप बैंक में निवेश की सोच रहे हैं तो फिक्स्ड डिपॉजिट आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। बीते कुछ महीनों में कई बैंकों ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बदलाव किये हैं। SBI, बैंक ऑफ बड़ौदा, आईसीआईसीआई बैंक समेत कई बैंक हैं जिन्होंने ये बदलाव किये हैं। इन बैंकों में यदि कोई वरिष्ठ नागरिक FD करवाता है तो उसे अधिक लाभ मिलेंगे।
2. पोस्ट ऑफिस RD में करें निवेश
पोस्ट ऑफिस अपने ग्राहकों को अलग-अलग तरह की सेविंग स्कीम विकल्पों के बारे में जानकारी देता रहता है। इनमें पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट अकाउंट सबसे सेफ और ज्यादा रिटर्न प्राप्त करने वाला निवेश का ऑप्शन है। इस अकाउंट में आप केवल 100 रुपये के छोटे निवेश के के साथ अपना अकाउंट ओपन कर सकते हैं। खास बात ये है कि पोस्ट आरडी में निवेश की अधिकतम सीमा तय नहीं की गई है। आप साल भर में जितने पैसे जमा करते हैं उसी आधार पर आपको रिटर्न मिलेगा। इस स्कीम पर खाताधारकों को पोस्ट ऑफिस 5.8 प्रतिशत ब्याज दर देता है।
3. PPF में करें निवेश
आप हर महीने सेविंग खाते से NPS और PPF खातों में भी पैसे निवेश कर सकते हैं। इस सरकारी स्कीम में निवेश करने वालों को ब्याज दर अधिक मिलता है। PPF स्कीम में निवेश करने पर आपको 7.1 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। हर महीने सेविंग आटो डेबिट ऑप्शन केमाध्यम से आप PPF स्कीम में निवेश कर बेहतर रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। आपको इस स्कीम में निवेश करने पर इनकम टैक्स की धारा 80C के जरिए रिटर्न मिलेगा।
यह भी पढ़े - राकेश झुनझुनवाला ने इन दो शेयरों से एक महीने में कमाएं 832 करोड़ रूपए
Updated on:
04 Apr 2022 07:11 am
Published on:
03 Apr 2022 10:10 pm
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
