20 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dwarikesh Sugar Industries Share Price 20 August: चीनी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी से 13% तक उछले शुगर स्टॉक्स, जानिए क्या कह रहे एक्सपर्ट

Dwarikesh Sugar Share Price: चीनी की रिकॉर्ड कीमतों और सप्लाई को लेकर बढ़ती चिंता के बीच गुरुवार को शुगर कंपनियों के शेयरों में 13% तक की तेजी रही। ऐसे में इस तेजी को लेकर एक्सपर्ट्स ने सतर्क हने की सलाह दी है।
2 min read
Google source verification
Sugar Share Price Hike

शुगर कंपनियों के शेयर में तेजी आई है। (फोटो: AI)

Balrampur Chini Share Price: शुगर की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी के साथ-साथ गुरुवार को शुगर कंपनियों के शेयरों में भी तेजी देखने को मिली। आने वाले सीजन में सप्लाई को लेकर बढ़ती चिंता के कारण सरकार ने चीनी का स्टॉक (भंडारण) रखने की सीमा और सख्त कर दी है, जिसके बाद कई शुगर शेयरों में जोरदार तेजी आई। हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि हाल के दिनों में बढ़त काफी तेज रही है, ऐसे में अब शुगर कंपनियों के शेयर मजबूत स्तर पर है, इसलिए निवेशकों को सोच-समझकर कदम उठाना चाहिए।

इन शुगर शेयरों में आई जोरदार तेजी

आज NSE पर सुबह 11 बजकर 51 मिनट पर द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज के शेयर में 13.88 फीसदी की तेजी देखने को मिली। इसके अलावा बजाज हिंदुस्तान, धामपुर शुगर, श्री रेणुका शुगर्स, बलरामपुर चीनी मिल्स और त्रिवेणी इंजीनियरिंग के शेयर में जोरदार तेजी देखी गई।

कंपनीशेयर में तेजी (सुबह 11 बजकर 51 मिनट पर )शेयर की कीमत में बढ़ोतरीशेयर प्राइस
Dwarikesh Sugar Industries13.88%₹6.51₹54.79
Balrampur Chini Mills9.61%₹62.55₹713.35
Bajaj Hindusthan Sugar9.27%₹1.89₹22.27
Triveni Engineering & Industries8.48%₹24.52₹313.75
Dhampur Sugar Mills7.17%₹12.64₹188.82
Shree Renuka Sugars6.68%₹1.62₹25.86

एक्सपर्ट्स शुगर कंपनियों को लेकर क्या कह रहे हैं?

SBI सिक्योरिटीज में फंडामेंटल रिसर्च के हेड, सनी अग्रवाल के मुताबिक, मांग और आपूर्ति के बीच में अंतर होने के कारण चीनी की कीमत बढ़ रही है। ऐसे में बढ़ती कीमतें शुगर मिलों के लिए अच्छी बात है। क्योंकि उनके पास कम कीमत (लगभग 37 रुपये प्रति किलो) पर खरीदा गया स्टॉक है, जबकि उत्तर प्रदेश में मौजूदा एक्स-फैक्ट्री कीमत 54 से 55 रुपये प्रति किलो और महाराष्ट्र में 46 रुपये प्रति किलो है। इससे कंपनियों को बेहतर मुनाफा मिल सकता है। उन्होंने बलरामपुर चीनी, त्रिवेणी इंजीनियरिंग और ईआईडी पैरी को अपनी पसंद बताया है।

तेजी के पीछे भागने से क्यों बचें?

एंजेल वन (Angel One) के इक्विटी और डेरिवेटिव्स टेक्निकल एनालिस्ट हितेश राठी का कहना है कि शुगर शेयरों में अगस्त से बहुत तेज और लगभग सीधी तेजी आई है। ऐसे में मौजूदा स्तर पर केवल तेजी देखकर शेयर खरीदना जोखिम भरा हो सकता है। उन्होंने नई खरीदारी के लिए कीमतों में अच्छी गिरावट या करेक्शन का इंतजार करने की सलाह दी है।

चीनी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचीं

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कानपुर और कोलकाता जैसे बाजारों में थोक चीनी की कीमत 6,000 रुपये प्रति क्विंटल के पार पहुंच गई है। देश में औसत एक्स-मिल कीमत 5,400 से 5,500 रुपये प्रति क्विंटल हो गई है, जो एक साल पहले करीब 3,900 रुपये थी।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)

बड़ी खबरें

View All

कारोबार

ट्रेंडिंग