सुकन्या समृद्धि योजना के तहत, खाता खोलने के लिए न्यूनतम 250 रुपये की जमा राशि जमा करनी होती है। इसके बाद, जमा राशि 50 रुपये के गुणकों में की जा सकती है। एक वित्तीय वर्ष में कम से कम 250 रुपये जमा करने होते हैं। इसके आवेदन के लिए जरुरी दस्तावेज के रूप में आपको लाभार्थी का जन्म प्रमाण पत्र और लाभार्थी के अभिभावक या माता-पिता का एड्रेस प्रूफ़ चाहिए होगा।