आप बेटी के जन्म से लेकर 10 साल की आयु तक SSY अकाउंट ओपन कर सकते हैं। SSY स्कीम के इतना पॉपुलर होने का कारण इस योजना में निवेश पर मिलने वाला ब्याज भी है। इस योजना में अधिकतम 2 लड़कियों के लिए अकाउंट खोल सकते हैं। जनवरी-मार्च 2024 तिमाही के लिए इस स्कीम पर 8.2 फीसदी का शानदार ब्याज मिल रहा है। सुकन्या समृद्धि योजना एक लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट प्लान है, जो 21 साल की होने पर आपकी बेटी को लखपति बना सकता है। इसका कैलकुलेशन देखें तो अगर आप 5 साल की उम्र में बेटी के नाम से SSY Account खुलवाते हैं और इसमें सालाना 1.5 लाख रुपये का इन्वेस्टमेंट करते हैं, तो फिर जब आपकी बेटी की उम्र 21 साल होगी, तो उसके अकाउंट में 69 लाख रुपये से ज्यादी की रकम इकठ्ठा हो चुकी होगी। स्कीम के तहत मिल रहे ब्याज के हिसाब से इस स्कीम में बेटी के लिए सालाना 1.5 लाख रुपये 15 साल तक जमा कराने पर आपकी ओर से की गई निवेश की गई कुल रकम 22,50,000 रुपये होगी। वहीं इस पर 8.2 फीसदी की दर के हिसाब से ब्याज 46,77,578 रुपये मिलेगा। 21 साल की होने पर बेटी को कुल 69,27,578 रुपये मिल जाएंगे।