टीसीएस ने बताया कि केबीजेडएससी एवं एवाईए ट्रस्ट नामक दोनों बैंक सम्मिलित तौर पर म्यांमार के शेयरों के कुल कारोबार का 80 प्रतिशत नियंत्रित करते हैं। उसने कहा कि दोनों बैंक बीएएनसीएस सॉल्यूशन अपनाकर ही यांगोन शेयर बाजार में भागीदारी में सक्षम हुए हैं। केबीजेडएससी के प्रबंध निदेशक रूडी रोल्स ने कहा, 'टीसीएस अब म्यांमार के इतिहास का हिस्सा है। मैं टीसीएस की टीम द्वारा महज तीन महीने में ट्रेडिंग सिस्टम को तैयार करने में प्रदर्शित उनकी प्रतिभा, कौशल एवं अनुभव का कायल हो गया। परियोजना के प्रति उनका समर्पण एवं लक्ष्य केन्द्रित तरीका प्रशंसनीय है।'