1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gold Rate: मार्च में शादी के आखिरी मुहूर्त पर लुढ़का सोने का दाम, कब तक रहेगी राहत

Gold-Silver Price Today: मार्च के महीने में सोने चांदी के कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव का दौर बना हुआ है। ऐसे में MCX पर सोना 85,800 के नीचे फिसल गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Devika Chatraj

•

Updated: 7 Mar 2025, 12:20 PM IST

Gold Rate Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में थोड़े उतार-चढ़ाव के कारण घरेलू बाजार में भी बदलाव देखने को मिल रहे हैं। आज मार्च के महीने में शादी की आखिरी मुहूर्त है और साथ ही रंगों के त्योहार होली भी करीब है। ऐसे सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है। दरअसल सोना-चांदी दोनों ही ऊपरी स्तरों से गिर गए हैं। सोने में 300 रुपये तक की गिरावट आई है और चांदी चांदी 200 रुपए तक टूटी।

सर्राफा बाजार के दाम

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 200 रुपये की गिरावट के साथ 89,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। प्योर गोल्ड का पिछला भाव 89,300 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना बुधवार के बंद स्तर 88,900 रुपये प्रति 10 ग्राम से 200 रुपये की गिरावट के साथ 88,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। हालांकि, चांदी 99,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।

चांदी के दाम में आई गिरावट

कुछ समय पहले 97,892 रुपये के भाव चल रहे थे जो अब 97,801 रुपये के स्तर तक गिरा है। पिछले साल चांदी के वायदा भाव ने 1,00081 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

सोने में इन्वेस्टमेंट के 10 टिप्स

कब तक राहत?

बढ़ते दामों के बीच हाल ही में गोल्ड रेट में गिरावट देखने को मिल रही है। लेकिन सवाल ये आ रहा ये दाम कब तक कम रहेंगे। हमेशा यह देखा जाता है की शादी के मुहूर्त के समय सोने के दाम में बढ़ोतरी होती है साथ ही मुहूर्त के खत्म होने के समय इसके गिरावट देखने को मिलती है। अब अगला मुहूर्त अप्रैल की 16 तारीख को है तब तक संभावना जताई जा रही है की सोने-चांदी के भाव में स्थिरता बनी रहे।

ये भी पढ़े: Investment : शॉर्ट टर्म निवेश के लिए सेविंग अकाउंट-एफडी या लिक्विड फंड में कौन सबसे ज्यादा बेहतर?