1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gold-Silver Price: लगातार दूसरे दिन लुढ़का सोने का भाव, जानिए क्या है दाम?

Today Gold Price: 8 मार्च 2025 को सोने के भाव 300 रुपए तक कम हुए हैं। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 87,150 रुपये के आसपास और 22 कैरेट गोल्ड 79,800 रुपये के ऊपर चल रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Devika Chatraj

•

Updated: 8 Mar 2025, 11:26 AM IST

Gold Rate

Gold-Silver Price Today: अमेरिकी डॉलर (Dollar) की दर में भारी गिरावट और अमेरिका और उसके व्यापारिक साझेदारों के बीच व्यापार संघर्ष के बाद पिछले हफ्ते सोने (Gold Price) की कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही थी। लेकिन लगातार दो दिन से सोने के बाहव में गिरावट देखने को मिली है। इंटरनेशनल वुमंस डे (International Women's Day) के दिन और होली (Holi) से पहले सोने के भाव 300 रुपए तक कम हुए हैं। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 87,150 रुपये के आसपास और 22 कैरेट गोल्ड 79,800 रुपये के ऊपर चल रहा है।

इस वजह से कम हुए दाम

सोने की कीमतों में गिरावट की मुख्यवजह निवेशकों की सतर्कता और वैश्विक आर्थिक नीतियों में संभावित बदलाव है। खासतौर पर, अमेरिका की टैक्स नीतियों में संभावित बदलाव और महत्वपूर्ण आर्थिक आंकड़े, जैसे रोजगार दर और बेरोजगारी दर, बाजार में अस्थिरता पैदा कर रहे हैं। इस वजह से निवेशकों की धारणा कमजोर हो रही है, जिससे सोने की मांग घट रही है और कीमतों में गिरावट देखी जा रही है।

दिल्ली, मुंबई के दाम

शहर24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली87,300
मुंबई87,150
चेन्नई87,150
कोलकाता87,150

चांदी के भाव

8 मार्च 2025 को चांदी का रेट 99,200 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। कल की तुलना में आज चांदी का दाम करीब 100 रुपये चढ़ा है। कल चांदी का दाम 99,100 रुपये पर था।

गोल्ड इन्वेस्टमेंट टिप्स

क्यों बदलते है दाम

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया ही नहीं बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है।

ये भी पढ़े: MSME का नया क्रेडिट मूल्यांकन मॉडल लॉन्च, डेटाबेस स्कोरिंग के आधार पर मिलेगा लोन