कंपनी के मार्केटिंग निदेशक नीरज शाह ने इस मौके पर कहा, ''यदि बच्चे क्षमतावान होते हैं तो हम उन्हें एक मंच देते हैं। हमारे देश में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और उसे सिर्फ तराशने की आवश्यकता है। वैष्णवी एक उभरती हुयी स्टार हैं और मुझे पूरी उम्मीद है कि वह जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाली खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणास्रोत बनेंगी।''