वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने फाइनेंशियल ईयर 2023-24 का बजट पेश करते हुए रिटायर्ड व वरिष्ठ नागरिकों को निवेश करने के लिए सुनहरा मौका दिया है। दरअसर वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS) अधिकतम पैसा जमा करने की सीमा को वित्तमंत्री ने 15 लाख रुपए से बढ़ाकर 30 लाख रुपए कर दिया है। इसके साथ ही मासिक आय खाता योजना की सीमा को 4.5 लाख रुपए से बढ़ाकर 9 लाख रुपए कर दिया है। सरकार के इस ऐलान के बाद अब रिटायर्ड व वरिष्ठ नागरिक 1 अप्रैल से शुरू होने वाले फाइनेंशियल ईयर में अपने निवेश में बिना किसी जोखिम के SCSS योजना में ज्यादा से ज्यादा पैसा निवेश कर पाएंगे और अच्छा रिटर्न ले पाएंगे।