अब राष्ट्रीय पहचान पत्र के रूप में जाना जाएगा पैन
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2023-23 में पैन कार्ड को अब पहचान पत्र के तौर पर मान्यता दी है। सभी सरकारी महकमों में सभी तरह के डिजिटल कामों के लिए पैन कार्ड को आम पहचान के रूप में स्वीकारा जाएगा। पैन कार्ड अब एक सिंगल बिजनेस आईडी के रूप में इस्तेमाल किया जा सकेगा। पैन, एक अल्फ़ान्यूमेरिक, 10-अंकीय पहचान संख्या है । प्रत्येक व्यक्ति के लिए अलग-अलग होती है। यह आयकर विभाग जारी करता है। अभी तक बिजनेस पहचान पत्र में, पैन कार्ड के अलावा, ईपीएफओ (EPFO), ईएसआईसी (ESIC), जीएसटीएन (GSTN), टिन (TIN), और टैन (TAN) जैसी 13 से अधिक हैं।