2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कम लागत में कमाना चाहते हैं ज्यादा पैसा तो लगाएं नारियल का पेड़, 80 साल तक देता है फल

अगर आप कम लागत में ज्यादा पैसा कमाना चाहते हैं तो नारियल के पेड़ की खेती कर सकते हैं। नारियल पेड़ की कई प्रजातिया पूरे साल भर फल देती हैं। इसके साथ ही नारियल का पेड़ 80 साल तक फल देता रहता है। जिससे आप कम लागत में ही ज्यादा पैसा आसानी से कमा सकते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
,

,

नारियल पूरे देश में बिकता है। यह एक ऐसा फल है जो पूजा पाठ से लेकर बीमारी तक में यूज किया जाता है। नारियल का पानी पीने शरीर में डी हाइड्रेशन की कमी दूर होती है। इसके साथ ही यह इम्युनिटी को भी बढ़ाता है जो बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है। कई लोग वजन कम करने के लिए भी नारियल के पानी को पीते हैं। वहीं हिंदू धर्म में नारियल के बिना तो कोई पूजा पाठ ही नहीं होती है जिससे नारियल की मांग लगातार बनी रहती है।

भारत में सबसे ज्यादा किया जाता है नारियल का उत्पादन
अब अगर आप भी नारियल के पेड़ की खेती के बारे में सोच रहे हैं तो यह जान लीजिए कि इसकी खेती कम लागत और कम मेहनत में की जा सकती है। दूनिया भर में भारत में सबसे ज्यादा नारियल का उत्पादन किया जाता है। 21 राज्यों में नारियल की खेती की जाती है। इसकी खेती करने के लिए आपको महंगे कीटनाशक और खाद की जरूरत भी नहीं पड़ती है जिससे आप कम लागत में ही नारियल के पेड़ की खेती कर सकते हैं।

कैसे होती है नारियल की खेती
नारियल की खेती करने के लिए इसके पौधे लगाए जाते हैं। यह पौधे लगभग 9 से 12 महीने पूराने होते हैं जो जून से सितंबर के बीच लगाए जाते हैं। नारियल के पौधों के बीच 15 से 20 फीट की दूरी रखनी चाहिए। इसके साथ ही यह ध्यान देना चाहिए कि नारियल के पोधे के आस पास ज्यादा पानी जमा न हो नहीं तो पेड़ सड़ सकते हैं।