कारोबार

Warren Buffett ने 30 की उम्र से पहले सीख लिये थे 5 सबक, फिर लाइफ में कभी न रही पैसों की कमी

Warren Buffett Tips: दिग्गज निवेशक वॉरेन बफेट इस समय दुनिया के 10वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनके पास 143 अरब डॉलर की नटवर्थ है। वे दान देने के लिए भी जाने जाते हैं।

3 min read
Jul 21, 2025
वॉरेन बफेट दुनिया के 10वें सबसे अमीर शख्स हैं।

अगर आप इन्वेस्ट करते हैं, तो आपने Warren Buffett का नाम जरूर सुना होगा। वे दुनिया के सबसे सफल निवेशकों में से एक हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, वॉरेन बफेट इस समय दुनिया के 10वें सबसे अमीर शख्स हैं। उनकी नेटवर्थ 143 अरब डॉलर है। करीब 20 फीसदी के चक्रवृद्धि सालाना रिटर्न के साथ बफेट का इन्वेस्टमेंट ट्रैक रिकॉर्ड शानदार रहा है। बफेट बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन और सीईओ हैं। वॉरेन बफे की खास बात यह है कि उनकी नींव बहुत मजबूत थी। उन्होंने 30 की उम्र से पहले ही काफी कुछ जान-समझ लिया था। आज हम आपको उन लेसंस के बारे में बताएंगे, जो बफेट ने 30 साल की उम्र से पहले ही सीख लिए थे। वे अक्सर युवाओं से इनकी चर्चा करते हैं।

ये भी पढ़ें

Financial Planning के ये 6 बड़े सबक सिखाती है रामायण, लाइफ में बना पाएंगे मोटा पैसा

आपको क्या करना पसंद है?

वॉरेन बफेट अपने 20 के दशक में ही यह जान चुके थे कि उन्हें क्या करना है। उन्होंने वह चीज खोज ली थी, जो उनके अंदर जुनून जिंदा रखती थी। वे बिजनेस रिपोर्ट्स ऐसे पढ़ते थे, जैसे नॉवेल पढ़ रहे हों। बफेट ने 11 साल की उम्र में पहला शेयर खरीदा था। 30 साल की उम्र में वे अपना बिजनेस चलाने लगे थे। बफेट कहते हैं कि खुद पर किया गया निवेश सबसे ज्यादा रिटर्न देता है। बफेट कहते हैं कि पूरी जी-जान से उस काम को खोजना चाहिए, जिसमें आपको सच्चा मजा आता है। इसके बाद रोज कुछ समय उस काम को दो। एक दिन ऐसा आएगा, जब वह काम आपके लिए बहुत ज्यादा वैल्यू क्रिएट करेगा।

रिश्ते हों मजबूत

वॉरेन बफेट ने अपने अर्ली डेज में सिर्फ अकेले मेहनत नहीं की, उन्होंने ऐसे रेश्ते बनाए जो लाइफ टाइम चल रहे हैं। बेंजामिन ग्राहम जैसे दिग्गज उनके मेंटर बने। बफेट कहते हैं, 'अपने से बेहतर लोगों के साथ रहना अच्छा रहता है। ऐसे लोगों को चुनों, जिनका बिहेवियर आपसे अच्छा हो। आप धीरे-धीरे उनके जैसे ही बन जाओगे। बफेट के दोस्ट और पार्टनर चार्ली मुंगेर 65 वर्षों से उनके साथ जुड़े रहे। साल 2023 में उनका निधन हो गया था।'

मना करना सीखें

वॉरेन बफेट कहते हैं कि लोगों को 'ना' कहना आना चाहिए। बफेट 30 साल की उम्र तक ना कहने में एक्सपर्ट बन चुके थे। उन्होंने अपना काम, अपनी लर्निंग और अपनी फैमिली समेत सिर्फ उन्हीं बातों पर ध्यान दिया जो मायने रखती हैं। बफेट कहते हैं, 'सफल लोगों और वास्तव में सफल लोगों में सिर्फ यही फर्क होता है कि वास्तव में सफल लोग लगभग हर चीज को ना कहते हैं।' बफेट ने पार्टीज और झटपट मुनाफा देने वाली स्कीम से हमेशा दूरी बनाई। बफेट कहते हैं, 'आपको अपने समय पर कंट्रोल रखना होगा और वह तब तक नहीं होगा जब तक आप ‘ना’ कहना नहीं सीखते।'

सिंपल लिविंग

अरबों डॉलर की संपत्ति होने के बावजूद दुनिया के सबसे सफल निवेशक वॉरेन बफेट साधा जीवन जीते हैं। वे दिखावे की चीजों के पीछे नहीं जाते। बचपन में भी वे काफी साधा जीवन जीते थे। बफेट कहते हैं, 'खर्च करने के बाद जो बचता है, वह मत बचाओ, बल्कि सेविंग्स के बाद जो बचे, उसे खर्च करो।'

दान करना सीखो

वॉरेन बफेट कहते हैं कि हमें लौटाना सीखना चाहिए। दान करना चाहिए, चाहे वह नॉलेज का दान ही क्यों न हो। वे कहते हैं, 'अगर आप दुनिया के सबसे अच्छी किस्मत वाले 1 फीसदी लोगों में हैं, तो बचे हुए 99 फीसदी लोगों के बारे में सोचना आपकी जिम्मेदारी बनती है।' बफेट कहते हैं कि प्यार पाने का एक ही तरीका है- प्यार देना।

ये भी पढ़ें

PSU Stocks: मार्च के लो से 26% चढ़ चुका है पीएसयू इंडेक्स, आकर्षक वैल्यूएशन से बढ़ी उम्मीदें, जानें एक्सपर्ट्स की राय

Updated on:
22 Jul 2025 12:58 pm
Published on:
21 Jul 2025 04:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर