
आयुष से इलाज पर हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम में परेशानी आ रही है। (PC: Pixabay)
Health Insurance: अगर आपने आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध या होम्योपैथी (आयुष) से इलाज कराया है और सोचते हैं कि हेल्थ इंश्योरेंस उसका खर्च उठाएगा तो जरा सावधान हो जाइए। आयुष उपचारों को बीमा दायरे में लाने के बावजूद मरीजों को इनके क्लेम के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, लगभग 70% आयुष के क्लेम रिजेक्ट हो रहे हैं। बीमा नियामक इरडा ने जनवरी 2024 में स्पष्ट निर्देश जारी किए थे कि आयुष को एलोपैथी के बराबर हेल्थ कवरेज मिले। दरअसल, बीमा कंपनियां दस्तावेजों की कमी, अस्पष्ट उद्देश्यों और इलाज की मेडिकल नीड न होने जैसे तर्कों के आधार पर क्लेम खारिज कर रही हैं। यहां तक कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री आरोग्य योजना में भी आयुष को कवर नहीं किया जा रहा है।
Updated on:
21 Jul 2025, 12:30 PM IST
Published on:
21 Jul 2025, 12:30 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.