ICICI Bank को पहली तिमाही में 12,768 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है। इसमें एक साल पहले की समान अवधि के 11,059 करोड़ की तुलना में 15.5 फीसदी का इजाफा हुआ है। बैंक की ब्याज आय पहली तिमाही में 10.1 फीसदी बढ़कर 42,946.9 करोड़ रुपये हो गई है। एक साल पहले की समान अवधि में यह 38,995.7 करोड़ रुपये थी। बैंक की शुद्ध ब्याज आय में साल दर साल 10.6 फीसदी का इजाफा हुआ है। यह बढ़कर 21,635 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, बैंक का ग्रॉस एनपीए 24,732.6 करोड़ रुपये रहा है। यह एक साल पहले की समान अवधि में 28,718.6 करोड़ रुपये था।