GoPro HERO में वॉयस कंट्रोल फीचर भी दिया गया है जिसकी मदद से कमांड के जरिए इसे हैंड्स फ्री तरीके भी कंट्रोल भी किया जा सकता है। इसमें स्टेबिलाइजेशन फंक्शन भी दिया गया है। इससे स्टेबल वीडियोज रिकॉर्ड किए जा सकते हैं। गौरतलब है की GoPro के भारत में तीन कैमरे- HERO6 Black, HERO5 Black और HERO5 Session पहले से ही लॉन्च किए जा चुके हैं। कंपनी ने इनको क्रमश: 37,000 रुपये, 27,000 रुपये और 18,000 रुपये की कीमत में उतारा है।