इस टीवी में साउंड के लिए दो 10W स्पीकर्स के साथ डुअल स्पीकर सिस्टम दिया गया है। इस LED TV में तीन HDMI पोर्ट, दो USB पोर्ट और बेहतर मोशन के लिए 60Hz स्टैंडर्ड रिफ्रेश रेट दिया गया है। कोडक 50UHDX Smart टीवी WMA, WMV, ASF, MP4, MPG, MPEG, VRO, VOB, FLV, MP2 और MP3 ऑडियो फॉर्मेट्स सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें दो AAA बैटरियां दी गई हैं। इस टीवी का कुल वजन 11.6 kg है। कंपनी की ओर से इस नए टीवी के लिए एक साल की वारंटी दी जा रही है।