
Audi RS7 Sportsback
नई दिल्ली। जर्मन कार
निर्माता ऑडी ने भारत में अपनी नई कार लॉन्च की है। यह कंपनी की सबसे जबरदस्त कारों
में है जिसे ऑडी आरएस7 स्पोर्टसबैक नाम से उतारा गया है। शानदार कंफर्टेबल फीचर्स
के साथ-साथ जबरदस्त पावर और गजब की स्पीड वाली इस कार की कीमत 1.40 करोड़ रूपए
(एक्स शोरूम दिल्ली) रखी गई है। यह लग्जरी कार बीएमडब्लू, मर्सिडीज बैंज तथा जगुआर
जैसी कंपनियों की कारों को टक्कर देने वाली है।
307 किलोमीटर प्रतिघंटे की
रफ्तार
ऑडी आरएस7 स्पोर्ट्स एक पावरफुल तथा गजब की परफोर्मेश वाली कार लग्जरी
कार है। इसे 0 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ने में महज 3.9 सेकेंड का
समय लगता है। जबकि इसकी टॉप स्पीड 280 किलोमीटर प्रतिघंटे से लेकर 305 किलोमीटर
प्रतिघंटे की है। कंपनी के मुताबिक इस कार का माइलेज 10.2 किलोमीटर प्रतिलीटर का
है।
इंजन की खासियत
Audi RS7 Sportsback कूप कार की सबसे खास बात
इसमें दिया गया 4.0 लीटर का टीएफएसआई, टि्वन टर्बो वी8 इंजन है। यह इंजन 560 एचपी
का पार और 700 एनएम का जबरदस्त टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को ऑडी के पॉपुलर क्वॉटरो
सिस्टम के तहत 8 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशल सिस्टम से जोड़ा गया है। कंपनी ने इस
इंजन में सिलेंडर डेक्टिवेशन सिस्टम दिया है जिससें इसके माइलेज में इजाफा होता
है।
ऑडी आरएस7 के फीचर्स
इस कार का यह नया वर्जन है जिसे रीस्टाइल्ड
फ्रंट बंपर के साथ नई ग्रिल, डार्केंड ग्राफिक्स के साथ नए एलईडी हेडलैंप, ऑप्शनल
मेट्रिक्स एलईडी हेडलैंप्स, एलईडी टेल लैंप तथा 21 इंच कास्ट एल्युमिनियम व्हील्स
आदि के साथ उतारा गया है। यह कार फ्लोरेट सिल्वर, ग्लेशियर व्हाइट, मिथॉस ब्लैक तथा
शेपांग ब्लू इन चार रंगों उतारी गई है। ऑडी इंडिया इस कार समेत भारत में अब तक 18
कार मॉडल्स उतार चुकी है।
Published on:
12 May 2015 09:59 am
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
