
चेक गणराज्य की कार निर्माता कंपनी ने स्कोडा ने अपनी नई एसयूवी Kodiaq को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने भारत में इस एसयूवी को फिलहाल डीजल इंजन के साथ उतारा है। कीमत की बात करें तो इस कार एक्सशोरूम कीमत 34.49 लाख रुपए निर्धारित की गई है। आपका बता दें स्कोडा की यह पहली ऐसी एसयूवी है जिसमें 7 लोग आराम से बैठ सकते हैं।
कंपनी ने 2017 Kodiaq SUV चार कलर वैरियंट्स के साथ पेश किया है। भारत में इसकी डिलीवरी नवंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो जाएगी। कंपनी ने इस एसयूवी की बुकिंग पहले ही शुरू कर दी थी। इसका बुकिंग अमाउंट मात्र 20,000 रुपए रखा गया है। नई स्कोडा Kodiaq को फॉक्सवैगन ग्रुप की मॉडुअल ट्रांसवर्स मैट्रिक्स (MQB) प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इसी प्लेटफॉर्म पर हाल ही में लॉन्च हुई फॉक्सवैगन टिगुआन एसयूवी भी बनी थी।
नई स्कोडा Kodiaq के इंजन और पॉवर स्पेसिकिशेन की बात करें तो इसमें 1968cc 4 सिलिंडर टर्बो डीजल इंजन लगाया गया है जो 150 एचपी की पॉवर के साथ 340 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 7 स्पीड ड्यूल क्लच आॅटोमैटिक ट्रांसमिशन सिस्टम दिया गया है। वहीं माइलेज के मामले में यह एक बेहतर आॅप्शन है। कंपनी का दावा है डीजल इंजन के साथ यह कार 16.25 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे सकेगी।
वहीं बात करें इस कार में इस्तेमाल किए गए खास फीचर्स की तो कंपनी ने नई Kodiaq में पैडल स्वाइप ओपन टेल गेट, अम्ब्रेला होल्डर्स, रिमूवबल टॉर्च आदि फीचर्स दिए हैं। इसमें 8 इंच का इन्फोटेनमेंट सिस्टम है। यह ऐपल कार प्ले, गूगल ऐड्रॉयड आॅटो और मिरर लिंक को सपॉर्ट करता है। इस एसयूवी के ग्लोबली वेरिएंट को 19 इंच के अलॉय व्हील्स के साथ बेचा जा रहा है लेकिन भारत में यह एसयूवी 18 इंच के अलॉय व्हील्स के साथ आई है।
भारत कार बाजार में यह एसयूवी अपने सेगमेंट की फोर्ड एंडेवर, टोयोटा फॉर्च्यूनर और अपने ही ग्रुप की फॉक्सवैगन टिगुआन को कड़ी टक्कर देगी।
Published on:
04 Oct 2017 01:43 pm
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
