4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूरे देश पर छाया Hyundai की इस सस्ती कार का जादू, 11 हजार रुपये डाउन पेमेंट में बिकी 38 हजार यूनिट्स

नई हुंडई सेंट्रो ( Hyundai Santro ) को मात्र 11 हजार रुपये टोकन अमाउंट देकर बुक किया जा रहा है और 2 माह से भी कम समय में इसकी 38 हजार यूनिट्स बिकीं हैं।

2 min read
Google source verification
Hyundai Santro

पूरे देश पर छाया Hyundai की इस सस्ती कार का जादू, 11 हजार रुपये डाउन पेमेंट में बिकी 38 हजार यूनिट्स

पिछले माह भारत में हुंडई ने अपनी बेहतरीन कार नई हुंडई सेंट्रो को लॉन्च किया था और ये कार लॉन्चिंग के कुछ ही समय बाद काफी पसंद की जा रही है। नई सेंट्रो ने बुकिंग के मामले में 38 हजार का आंकड़ा पार कर लिया और ये सिर्फ 7 हफ्तों में हुआ है जो कि दो माह से भी कम समय है। नई सेंट्रो की बुकिंग 10 अक्टूबर को शुरू हुई है और शुरू में सिर्फ 50 हजार कस्टमर्स के लिए ही बकिंग ओपन हुई है। नई हुंडई सेंट्रो ( Hyundai Santro ) को मात्र 11 हजार रुपये टोकन अमाउंट देकर बुक किया जा रहा है और दो माह से भी कम समय में नई हुंडई सेंट्रो के बारे में लगभग 2.11 लाख ग्राहकों ने पूछ-ताछ की है।

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो नई हुंडई सेंट्रो में 1.1 लीटर का 3 सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 69 बीएचपी की पावर और 99 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेटट करेगा। वहीं इसका सीएनजी वेरिएंट 57 बीएचपी की पावर और 77 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करेगा। इस कार में 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन वाली ये कार काफी शानदार और किफायती है। माइलेज की बात की जाए तो ये कार पेट्रोल वेरिएंट में 20.3 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगी और सीएनजी वेरिएंट में 30.5 किमी प्रति किलो का माइलेज देगी है।

फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो इस नई सेंट्रो में ड्यूल टोन थीम डैशबोर्ड, 7 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, मिरर लिंक, वॉयस कमांड्स, एपल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो सपॉर्ट, शॉर्टकट-की, बड़े एसी वेंट्स, वार्निंग लाइट बटन, बड़े टेकोमीटर, एक स्पीडोमीटर, क्रोनोग्राफ स्टाइल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मोनोक्रोमेटिक मल्टी-इन्फो डिस्प्ले, स्टीयरिंग व्हील, यूएसबी पोर्ट, बड़ा ग्लव बॉक्स दिया जा सकता है। हुंडई सेंट्रो को 1998 में पहली बार लॉन्च किया गया था और ये कार लॉन्चिंग के बाद से बंद होने तक सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में शामिल रही थी। अब इस कार का थर्ड जनरेशन मॉडल भारत में लॉन्च किया जाना है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 3.89 लाख रुपये से 5.64 लाख रुपये तक है।