30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2022 Mercedes Benz C Class भारत में 10 मई को होगी लॉन्च, प्रोडक्शन हुआ शुरू

मर्सिडीज-बेंज (mercedes-benz) ने अपने पुणे के चाकण प्लांट में 5th जनरेशन सी-क्लास (2022 Mercedes-Benz C-Class) लग्जरी सेडान का उत्पादन शुरू कर दिया है।

2 min read
Google source verification
c_class.jpg

जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज-बेंज (mercedes-benz) ने अपने पुणे के चाकण प्लांट में 5th जनरेशन सी-क्लास (2022 Mercedes-Benz C-Class) लग्जरी सेडान का उत्पादन शुरू कर दिया है। इस कार को कंपनी अगले महीने भारत में उतारने जा रही है। आपको बता दें कि भारत में C-Class मॉडल को पहली बार 2001 में उतारा गया था। मर्सिडीज बेंज के मुताबिक इस समय 37,000 कार सड़कों पर दौड़ रही हैं। इस कार को प्यार से ‘बेबी एस’ भी कहा जाता है। यह कार अपने डिजाइन, फीचर्स और परफॉरमेंस की वजह से ग्राहकों को काफी पसंद आती है। आइये जानते हैं इस कार से जुड़े फीचर्स के बारे में।

कब होगी लॉन्च

रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने नई सी-क्लास का प्रोडक्शन पुणे स्थित चाकन प्लांट में 27 अप्रैल से शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं 30 अप्रैल, 2022 तक कुछ खास ग्राहकों के लिए नई सेडान की बुकिंग भी कंपनी ले रही है। जबकि अन्य ग्राहकों के लिए बुकिंग 1 मई 2022 से शुरू होगी। नई सी-क्लास की बुकिंग के लिए ऑनलाइन या डीलरशिप के जरिये सिर्फ 50,000 रुपये में की जा सकती है। इस लग्जरी सेडान को घरेलू बाजार में 10 मई को उतारने की तैयारी है।

कंपनी ने जानकारी दी है कि इस मॉडल के 3 वर्जन C-200, C200d और टॉप-एंड C300d उपलब्ध होंगे। पिछले साल (2021) भारत में कंपनी की बिक्री 43 प्रतिशत बढ़ी है। जबकि साल 2020 कंपनी के लिए सही नहीं रहा, लेकिन बाद में मांग में सुधार देखने को मिला। कंपनी इस साल अपनी बिक्री में दहाई अंक में वृद्धि की उम्मीद कर रही है। खैर, नई C-Class के बारे में बात करें तो नई जनरेशन की सी-क्लास सेडान में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस फीचर्स को शामिल किया जायेगा। इसका इंटीरियर नए तरह से डिजाइन किया गया है जो कि फ्लैगशिप एस-क्लास सेडान से काफी मिलता है। नई सी-क्लास में कई अच्छे फीचर्स के सतह सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।