1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लॉन्च से पहले नई Mahindra Scorpio-N की कीमत हुई लीक! जानिये Thar और XUV700 से क्या है इसका कनेक्शन

नई Scorpio-N को दो इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है। खास बात यह है भी है कि इसकी कीमत लॉन्च से पहले सामने आ गई हैं

2 min read
Google source verification
mahindra_scorpio-n.jpg

भारतीय कार बाजार में इस समय महिंद्रा स्कॉर्पियो एन (Mahindra Scorpio-N) का इंतजार बड़ी ही बेसब्री से किया जा रहा है। कंपनी लगातार इसके टीजर के रूप में थोड़ी-थोड़ी जानकारियां दे रही है। हाल ही में कंपनी ने टीज़र के जरिएये इस आगामी SUV के बाहरी डिजाइन को लेकर खुलासा किया है। हालांकि, इससे पहले एसयूवी की इंटीरियर डिटेल्स भी लीक हो चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक नई Scorpio-N को दो इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है। खास बात यह है भी है कि इसकी कीमत लॉन्च से पहले सामने आ गई हैं, हलांकि कीमत को लेकर हम किसी भी तरह का कोई दावा नहीं करते हैं जब कि कंपनी इस बारे में जवाब नहीं देती, खैर जानते कुछ नए पॉइंट्स इस नए मॉडल के बारे में...

दो इंजन ऑप्शन

रिपोर्ट के मुताबिक, नई Scorpio-N में 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और 2.2-लीटर डीजल इंजन देखने को मिल सकते हैं, इसके पावर सोर्स के रूप में मिलेगा। दोनों इंजन पहले से ही ऑन-सेल Mahindra Thar और XUV700 में देखने को मिल रहे हैं। यानी नया मॉडल भी इन्हीं पर बेस्ड होगा, और यही है इसका बड़ा कनेक्शन। लेकिन Scorpio-N में पावर और टॉर्क को ट्यून किया जायेगा।

गियरबॉक्स

फिलहाल नई Scorpio-N के गियरबॉक्स के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा, एसयूवी को दोनों इंजनों के साथ 4x4 पावरट्रेन मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, नई महिंद्रा स्कॉर्पियो एन में ड्राइव मोड और टेरेन मोड भी होने की उम्मीद है।

2022 महिंद्रा Scorpio-N की कीमत

इस समय भारतीय कार बाजार में महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन का मुकाबला करने वाली अभी तक कोई भी SUV नहीं है, लेकिन फिर भी इसका मुकाबला MG Hector Plus और Tata Safari जैसी गाड़ियों से रहने की उम्मीद भी है। सोर्स के मुताबिक इसके पेट्रोल मॉडल की कीमत लगभग 12 लाख रुपये, एक्स-शोरूम से शुरू होने की उम्मीद है। जबकि टॉप मॉडल की कीमत 20 लाख रुपये, एक्स-शोरूम तक जा सकती है। ध्यान दीजिये ये सभी संभवित कीमतें हैं, कंपनी का कीमत को लेकर अभी तक कोई बयान नहीं आया है, कीमत का असली खुलासा इसके लॉन्च पर होगा।