8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Toyota की नई Fortuner Hybrid भारत में जल्द होगी लॉन्च! लीक हुई तस्वीर

New Toyota Fortuner Hybrid: अब एक बार फिर टोयोटा नई फ़ॉर्च्यूनर को एक दम नए अवतार में लेकर आ रही है जोकि न सिर्फ पहले से बेहतर होगी बल्कि कई नए फीचर्स से भी लैस होगी। भारतीय ऑटोमोटिव जगत में काफी हलचल मचाने वाली फ़ॉर्च्यूनर को अब माइल्ड-हाइब्रिड डीजल इंजन पेश करने की उम्मीद है।

2 min read
Google source verification
toyota_fortuber_2024.jpg

सांकेतिक तस्वीर


All-new Toyota Fortuner Hybrid:
बिग साइज़ SUV सेगमेंट में टोयोटा फ़ॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) सबसे सफल मॉडल है, इसके आने से फोर्ड एंडेवर भी टिक नहीं पाई थी जोकि अपने समय की सबसे पॉपुलर SUV थी। टोयोटा फ़ॉर्च्यूनर में कई बार बदलाव किये जा चुके हैं, जोकि ग्राहकों को पसंद भी आये हैं। लेकिन अब एक बार फिर टोयोटा नई फ़ॉर्च्यूनर को एक दम नए अवतार में लेकर आ रही है जोकि न सिर्फ पहले से बेहतर होगी बल्कि कई नए फीचर्स से भी लैस होगी। भारतीय ऑटोमोटिव जगत में काफी हलचल मचाने वाली फ़ॉर्च्यूनर को अब माइल्ड-हाइब्रिड डीजल इंजन पेश करने की उम्मीद है।


नई जनरेशन Toyota Fortuner Hybrid अब ज्यादा बेहतर प्रदर्शन के साथ बढ़िया माइलेज भी ऑफर करेगी। नए मॉडल की फोटो लीक हो गई है और लीक हुई फोटो से इसके फ्रंट प्रोफ़ाइल का पता चलता है जो हाल ही में अनावरण किए गए Tacoma पिकअप ट्रक के प्रभाव को दर्शाता है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि Tacoma अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बेचा जाने वाला ब्रांड का अत्यधिक लोकप्रिय पिकअप ट्रक है।


लीक हुई फोटो में नई Fortuner में एक बड़ी ग्रिल साफ़ नज़र आ रही है जोकि इसे बोल्ड लुक देने में मदद करती है। इसके अलावा नए मॉडल में अब नई हेडलाइट्स देखने को मिलने वाली है। इतना ही नहीं इसमें एक नया बंपर भी नज़र आएगा। हालांकि लीक हुई फोटो में इसके रियर के बदलाव दिखाई नहीं दे रहे हैं, लेकिन यह अनुमान लगाया जा रहा है कि Fortuner में नई टेल लाइटें मिल सकती हैं।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुतबिक नई Toyota Fortuner में इंटीरियर को पूरी तरह से नया लुक देने की तैयारी है। डैशबोर्ड के डिजाइन में भी काम किया जायेगा। इसके अलावा इसमें सनरूफ की भी सुविधा मिलेगी जोकि इसे एक लग्जरी फील देने में मदद करेगा। यह भी तय ही कि आगामी मॉडल की कीमत में भी फर्क देखने को मिलेगा।