6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2018 में युवाओं को सबसे ज्यादा पसंद आई Maruti Suzuki की ये 3 स्टाइलिश कारें

हम आपको मारुति सुजुकी बलेनो, मारुति सुजुकी स्विफ्ट और मारुति सुजुकी डिजायर के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें युवाओं ने सबसे ज्यादा पसंद किया है।

2 min read
Google source verification
Maruti Suzuki

2018 में युवाओं को सबसे ज्यादा पसंद आई Maruti Suzuki की ये 3 स्टाइलिश कारें

2018 मारुति सुजुकी के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद रहा है, क्योंकि इस साल मारुति सुजुकी की कई कारें लॉन्च की गई जो कि भारत में लोगों को बहुत पसंद आईं। हम आपको मारुति सुजुकी बलेनो, मारुति सुजुकी स्विफ्ट और मारुति सुजुकी डिजायर के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें युवाओं ने सबसे ज्यादा पसंद किया है।

मारुति सुजुकी बलेनो ( Maruti Suzuki Baleno )
इंजन और पावर की बात की जाए तो बलेनो में 1248 सीसी का डीजल इंजन दिया गया है जो कि 74 बीएचपी की पावर और 190 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। पेट्रोल इंजन की बात की जाए तो इस कार में 1197 सीसी का पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 83.1 बीएचपी की पावर और 115 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो ये कार 180 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। कीमत की बात की जाए तो बलेनो की एक्स शोरूम कीमत लगभग 5.38 से 8.5 लाख रुपये तक है।

मारुति सुजुकी स्विफ्ट ( Maruti Suzuki Swift )
इंजन और पावर की बात की जाए तो मारुति सुजुकी स्विफ्ट में 1.2 लीटर के सीरीज पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 84 बीएचपी की पावर और 115 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। पेट्रोल वेरिएंट प्रति लीटर में 22 किमी का माइलेज देता है। वहीं इसके डीजल वेरिएंट में 1.3 लीटर डीडीआईएस डीओएचसी इंजन दिया गया है जो कि 75 पीएस की पावर और 190 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। कीमत की बात की जाए तो स्विफ्ट की एक्स शोरूम कीमत लगभग 4.99 से 8.76 लाख रुपये तक है।

मारुति सुजुकी डिजायर ( Maruti Suzuki DZire )
इंजन और पावर की बात की जाए तो डिजायर में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 82 बीएचपी की पावर और 113 एनएम का टार्क जनरेट करता है। पेट्रोल वेरिएंट प्रति लीटर में 22 किमी का माइलेज देती है। डीजल वेरिएंट की बात की जाए तो इसमें 1.3 लीटर का इंजन दिया गया है जो कि 74 बीएचपी की पावर और 190 एनएम का टार्क जनरेट करता है। कीमत की बात की जाए तो डिजायर की एक्स शोरूम कीमत लगभग 5.6 से 9.4 लाख रुपये तक है।