5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शानदार माइलेज के साथ ये गाड़ियां हैं देश में सबसे ज़्यादा पेट्रोल एफिशिएंट

बात जब गाड़ी की होती है तो इसके फीचर्स और कीमत के साथ यह भी महत्वपूर्ण होता है कि उसका माइलेज अच्छा है या नहीं। ऐसे में गाड़ी का फ्यूल एफीशिएंट होना बहुत ही ज़रूरी है। आइए जानते है देश की सबसे ज़्यादा फ्यूल एफिशिएंट पेट्रोल गाड़ियों के बारे में।

2 min read
Google source verification
maruti-suzuki-baleno.jpg

5 most fuel efficient petrol cars in India

नई दिल्ली। भारत में नई गाड़ी खरीदने से पहले लोग उसके फीचर्स और कीमत के साथ ही यह भी चैक करते है कि उसका माइलेज कितना है? क्या गाड़ी पेट्रोल एफिशिएंट है? इन सवालों की अहमियत का अंदाज़ा देश में फ्यूल की ऊंची कीमत से ही लगाया जा सकता है। ऐसे में नई गाड़ी खरीदने का फैसला लेने से पहले लोगों के लिए यह सुनिश्चित करना बहुत ज़रूरी होता है कि गाड़ी की फ्यूल कैपेसिटी उनकी जेब पर भारी न पड़े। ऐसे में अच्छे माइलेज और ज़्यादा फ्यूल एफिशिएंसी वाली गाड़ी खरीदने इस इनकी फ्यूल कॉस्ट पर खर्चा ज़्यादा नहीं करना पड़ता, जो किसी भी गाड़ी और उसके ग्राहक के लिए एक बहुत बड़ा प्लस पॉइंट है।
आइए एक नज़र डालते है SIAM (सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स) की रिपोर्ट के अनुसार देश की 5 सबसे ज़्यादा फ्यूल एफिशिएंट पेट्रोल गाड़ियों पर, जो शानदार माइलेज भी शानदार देती हैं।

1. Maruti Suzuki Baleno

मारुति सुज़ुकी की बलेनो इस समय भारत की सबसे ज़्यादा फ्यूल एफिशिएंट पेट्रोल कार है। यह कार 23.87 किलोमीटर प्रति लीटर का शानदार माइलेज देती है।

2. Maruti Suzuki Dzire

फ्यूल एफिशिएंसी के मामले में मारुति सुज़ुकी की डिज़ायर देश में दूसरी सबसे बेहतर पेट्रोल कार है। यह कार 23.26 किलोमीटर प्रति लीटर का शानदार माइलेज देती है।

3. Maruti Suzuki Alto

फ्यूल एफिशिएंसी की बात करें तो मारुति सुज़ुकी का जवाब नहीं है। कंपनी की मशहूर और बजट फ्रेंडली कार ऑल्टो इस मामले में देश में तीसरी सबसे बेहतर पेट्रोल कार है। यह कार 22.05 किलोमीटर प्रति लीटर का शानदार माइलेज देती है।

4. Renault Kwid

रेनो की सबसे ज़्यादा बिकने वाली क्विड भी फ्यूल एफिशिएंसी के मामले में लाजवाब है। इस समय यह देश की चौथी सबसे ज़्यादा फ्यूल एफिशिएंट पेट्रोल कार है। यह कार 22 किलोमीटर प्रति लीटर का शानदार माइलेज देती है।

5. Maruti Suzuki Wagon R

बात फ्यूल एफिशिएंसी की हो और वैगन आर का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। मारुति सुज़ुकी की यह मशहूर कार देश की पांचवीं सबसे ज़्यादा फ्यूल एफिशिएंट पेट्रोल कार है। यह कार 21.79 किलोमीटर प्रति लीटर का शानदार माइलेज देती है।