
महाराष्ट्र के बाद अब आंध्र प्रदेश पुलिस ने माना इस SUV का लोहा, अपराध पर लगाएगी लगाम
नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश सरकार प्रदेश की पुलिस को तोहफा देते हुए 242 Mahindra TUV300 SUVs को शामिल किया है जिससे प्रदेश में प्रदेश में अपराध पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी। बता दें कि महिंद्रा TUV300 की डिमांड पूरे देशभर में है ऐसे में प्रदेश की सरकार ने इसे पुलिस के बड़े में शामिल करने का मन बना लिया। आपको बता दें कि आंध्रप्रदेश से पहले महाराष्ट्र सरकार ने भी पुलिस के बड़े में 195 Mahindra TUV300 को शामिल किया था तो ऐसे में अब आंध्र प्रदेश ऐसा दूसरा राज्य बन गया है जो इन SUV कारों को पुलिस के गश्ती वाहन के तौर पर जगह दे चुका है।
जानें क्या हैं फीचर्स
आंध्र प्रदेश पुलिस में शामिल की गयी Mahindra TUV300 में mHawk100 1.5 लीटर का टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया गया है जो 1,493 cc का है साथ ही यह 3,750 rpm पर 100bhp की मैक्स पावर के साथ 1,600 to 2,800 rpm पर 240Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ नहीं आता है बनलकी इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है ऐसे में ग्राहकों के पास सिर्फ एक ही ऑप्शन रहता है।
आपको बता दें कि ज्यादातर प्रदेश सरकारें अपनी अपने पुलिस बल में ऐसी SUV कारों को शामिल कर रही हैं जो तेज और मजबूत तो हो ही साथ ही ये लो मेंटेनेंस हों और इनमें बड़ी संख्या में लोगों को लाया ले जाया जा सके। दरअसल TUV300 एक सबकॉम्पैक्ट SUV है ऐसे में अगर ऐसे में ये आसानी से छोटी जगहों पर फिट हो जाती हैं और ये जल्दी रफ़्तार भी पकड़ लेती हैं वहीं जितनी भी फुल SUV जारें होती हैं इन्हें कहीं पर पार्क करने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है।
Published on:
04 Jan 2019 12:55 pm
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
