
Mercedes Maybach S-Class
Mercedes Maybach S-Class S580 : देश में लग्जरी कारों के लाखों दीवाने हैं, और ना सिर्फ आम आदमी बल्कि बॉलीवुड मेंं भी इन कारों को हस्तियां जमकर खरीदती हैं। फिलहाल मर्सिडीज-मेबैक एस-क्लास को अक्सर लक्जरी वाहनों की सूची में सबसे टॉप पर जाना जाता है। आरामदायक कैबिन, सुरक्षा फीचर्स और पॉवरफुल इंजन विकल्पों की एक विस्तृत रेंज साथ नई मेबैक भारत सहित मशहूर हस्तियों और बिजनेस टाइकून के बीच एक हिट बन गई है। वहीं अब इस फ्लैगशिप मर्सिडीज़ सेडान को हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने खरीदा।
शाहिद ने डायमंड व्हाइट शेड में इस कार को खरीदा है, बता दें, जिस समय इस सेडान को लॉन्च किया गया था, उस समय शाहिद कपूर भारत में मौजूदा पीढ़ी की मर्सिडीज-मेबैक की टेस्टिंग कर रहे थे, और अब वाहन की डिलीवरी करने वाली मर्सिडीज-बेंज डीलरशिप के मुताबिक शाहिद ने मेबैक का S580 वैरिएंट खरीदा है जो देश में स्थानीय रूप से निर्मित होता है, और इसकी कीमत 2.5 करोड़ रुपये है।
बताते चलें, कि जर्मन कार निर्माता भारत में Mercedes-Maybach S680 की भी बिक्री करता है जो यहां CBU (पूरी तरह से निर्मित) मॉडल के रूप में ब्रिकी पर है, और इसकी कीमत करीब 3.2 करोड़ रुपये तय की गई है। Mercedes-Maybach S-Class S580 में 4.0-लीटर V8 टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 700 एनएम के पीक टॉर्क के साथ 496 बीएचपी की पॉवर उत्पन्न करता है। यह इंजन 4Matic ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम के साथ 4.8 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। वहीं इसके साथ 9G-TRONIC नौ-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है।
Published on:
05 Apr 2022 10:40 pm
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
