
आॅटो एक्सपो 2018 के पहले दिन मारुति सुजुकी ने अपनी पॉपुलर हैचबैक कार स्विफ्ट को लॉन्च करके लोगों की सुर्खियां बटोरी। लेकिन इसके आॅफिशियल लॉन्च के 4 दिन के भीतर ही कंपनी एक और नई स्विफ्ट के साथ पेश हुई है। इस बार मारुति सुजुकी ने स्विफ्ट का पर्सनलाइज्ड एडिशन पेश किया है, जिसे कंपनी ने आईक्रिएट वर्जन नाम दिया है।
आपको बता दें अभी तक लग्जरी कारों में इस तरह की सुविधा कंपनी की तरफ से दी जाती थी लेकिन इस बार पहली बार मारुति सुजुकी हैचबैक कार स्विफ्ट के पर्सनलाइजेशन की सुविधा दे रही है। इससे पहले कंपनी इग्निस और ब्रेज़ा कार के लिए इस प्रकार की इन हाउस पहल कर चुकी है।
मारुति सुज़ुकी ने 2018 स्विफ्ट आईक्रिएट को चटक ऑरेंज कलर में उतारा है। इसकी बॉडी पर बोनट के साथ छत तक जाते हुए ब्लैक ग्राफिक्स लगाए गए हैं। कार के अगले बंपर पर व्हाइट फिनिश दिया गया है और जो ओवीआरएक से मेल खाता है। इसके अलावा कार को एक और वर्ज़न में पेश किया है जिसके साथ बॉडी किट दी गई है। इस बॉडी किट में साइड स्कर्ट्स के साथ फाक्स डिफ्यूज़र और अगले हिस्से में लिप स्पॉइलर दिया गया है।
वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने स्विफ्ट के इस वर्जन में केवल बाहरी रूप से बदलाव नहीं किया है बल्कि इसके इंटीरियर को नया लुक दिया गया है। इसके इंटीरियर में भी पर्सनलाइजेश का विकल्प दिया गया है। हालांकि इसके इंजन में कंपनी ने कोई भी बदलाव नहीं किया है। यानि स्विफ्ट आईक्रिएट में 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.3 लीटर डीजल इंजन दिया गया है। इसकी शुरुआती एक्सशोरुम 4.99 लाख रुपए रखी गई है।
आॅटो एक्सपो 2018 के दौरान आने वाले वर्षो में पेश होने वाले इलैक्ट्रिक व्हीकल्स की एक झलक नजर आई। देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने अपनी इलैक्ट्रिक कारें टिगोर ईवी और टिआगो ईवी को इस आॅटो एक्सपो में शोकेस किया है।
Published on:
13 Feb 2018 05:14 pm
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
