9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस राज्य में ब्राह्मणों को मुफ्त में दी जा रही Swift Dzire, बस करना पड़ेगा ये मामूली काम

सीएम चंद्रबाबू नायडू ने बताया कि राज्य के ब्राह्मण युवा जो अभी बेरोजगार हैं उन्हें मारुति सुजुकी डिजायर ( Swift Dzire ) दी जाएगी।

2 min read
Google source verification
Swift Dzire

इस राज्य में ब्राह्मणों को मुफ्त में दी जा रही Swift Dzire, बस करना पड़ेगा ये मामूली काम

आंध्र प्रदेश की तेलुगू देशम पार्टी ने राज्य में लोगों को आकर्षित करने के लिए बेरोजगार युवाओं को मारुति सुजुकी डिजायर सेडान देने का प्लान बनाया है। आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने बताया कि राज्य के ब्राह्मण युवा जो अभी बेरोजगार हैं उन्हें मारुति सुजुकी डिजायर दी जाएगी। डिजायर की 50 यूनिट्स कारों को मंजूरी दी गई है।

स्वरोजगार कार्यक्रम के तहत देने वाली इन कारों को अत्यधिक सब्सिडी भी मिलेगी। ब्राह्मण कल्याण निगम के माध्यम से कारों का वितरण किया जाएगा। जिन लोगों को कार मिलेगी उन्हें कार का सिर्फ 10 प्रतिशत ही खर्च करना होगा बाकि कीमत आंध्र प्रदेश ब्राह्मण सहकारी क्रेडिट सोसाइटी द्वारा कर्ज के रूप में किया जाएगा। 10 प्रतिशत कीमत देने के बाद ग्राहक को आंध्र प्रदेश ब्राह्मण सहकारी क्रेडिट सोसाइटी द्वारा कर्ज दिया जाएगा, जिसका भुगतान प्रत्येक माह किश्तों के रूप में सरकार को करना होगा। युवाओं के ये कारें बेरोजगारी से निजाद पाने के लिए दी जा रही हैं ताकि इनका इस्तेमाल कैब के रूप में किया जा सके।

स्विफ्ट डिजायर ( Swift Dzire )
इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो डिजायर (पेट्रोल) में 1.2 लीटर का के सीरीज पेट्रोल इंजन है जो कि 82 बीएचपी की पावर और 113 एनएम का टार्क जनरेट करता है। 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस इंजन ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ भी आता है। पेट्रोल वेरिएंट प्रति लीटर में 22 किमी का माइलेज देती है। डीजल वेरिएंट की बात की जाए तो इसमें 1.3 लीटर का मल्टीजेट इंजन है जो कि 74 बीएचपी की पावर और 190 एनएम का टार्क जनरेट करता है। 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस होकर इंजन वाली ये कार प्रति लीटर में 28.4 किमी का माइलेज देती है।

फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो इस कार में पावर स्टीयरिंग, पावर विंडो, रिमोट ट्रंक ऑप्नर, एयर क्वालिटी कंट्रोल, रिमोट फ्यूल लिड ऑप्नर, एससेरी पावर आउटलेट, वैनिटी मिरर, रियर सीट हैडरेस्ट, ट्रंक लाइट, लो फ्यूल वारनिंग लाइट, रियर सीट हैडरेस्ट, कप होल्डर-रियर, मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, ड्राइव मोड्स, बोटल होल्डर, गियर शिप्ट इंडीकेटर और म्यूजिक सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो एयरबैग्स और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कीमत की बात की जाए तो नई स्विफ्ट डिजायर की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 5.6 लाख रुपये है।