8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दमदार कारों के शौकीन हैं अनु मलिक, गैराज में खड़ी हैं ये महंगी कारें

आज हम आपको उन महंगी और लग्जरी कारों के बारे में बता रहे हैं जो कि सिंग और म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक चलाते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vinay Saxena

•

Updated: 22 Oct 2018, 3:39 PM IST

anu malik

दमदार कारों के शौकीन हैं अनु मलिक, गैराज में खड़ी हैं ये महंगी कारें

भारत के जाने-माने सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक पर अब तक 5 महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। सिंगर श्वेता पंडित, सोना महापात्रा, अलीशा चिनॉय और 2 अन्य महिलाएं भी शामिल हैं। अनु मलिक ने इन सभी आरोपों को बिल्कुल नकारा है। आज हम आपको उन महंगी और लग्जरी कारों के बारे में बता रहे हैं जो कि सिंग और म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक चलाते हैं।

टोयोटा कोरोला ( Toyota Corolla )
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 1798 सीसी का 4 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 138 बीएचपी की पावर और 173 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। माइलेज की बात की जाए तो ये कार प्रति लीटर में 14.28 किमी का माइलेज दे सकती है। ये कार मात्र 10.1 सेकंड में 0-100 किमी की रफ्तार पकड़ सकती है। अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो ये कार 200 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 15 लाख रुपये है।

बीएमडब्ल्यू एक्स1 (BMW X1)
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 1995 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 190 बीएचपी की पावर और 400 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस ये लग्जरी कार काफी ज्यादा शानदार है। माइलेज की बात की जाए तो ये कार प्रति लीटर में 20.68 किमी का माइलेज देती है। ये कार बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज के प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है। ये कार सिर्फ 7.9 सेकंड में 0 से 100 किमी की रफ्तार पकड़ लेती है। अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो ये कार 218 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। ऑल व्हील ड्राइव (AWD) वाली इस कार में 63 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 50 लाख रुपये है।