7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अगर आपकी कार में है Airbag तो भूलकर भी न करें ये काम

आज हम आपको एयरबैग से लैस कारों के बारे में कुछ जरूरी जानकारी दे रहे हैं। ऑटोमोबाइल कंपनिया कार में कम से कम 2 एयरबैग दे रही हैं।

2 min read
Google source verification
Airbag

अगर आपकी कार में है Airbag तो भूलकर भी न करें ये काम

आज के समय में लगभग सभी कारों में सेफ्टी के लिए एयरबैग्स दिए जाने लगे हैं। दुर्घटना के वक्त एयरबैग्स इंसान को चोट लगने से बचाते हैं और एक तरह ये जान बचाने का कार्य करते हैं। सरकार ने भी सभी कार निर्माता कंपनियों से कारों में एयरबैग्स और एबीएस सेफ्टी फीचर्स लगाना अनिवार्य किया हुआ है। एक तरह ये कहा जा सकता है कि कारों में एयरबैग्स का होना बहुत ज्यादा जरूरी है। अगर आप भी कोई नई कार खरीदने जा रहे हैं तो ये सुनिश्चित कर लें कि उसमें एयरबैग लगे हुए हैं या नहीं अगर उसमें एयरबैग नहीं तो ऐसी कार न हीं खरीदें। आज हम आपको एयरबैग से लैस कारों के बारे में कुछ जरूरी जानकारी दे रहे हैं। ऑटोमोबाइल कंपनिया कार में कम से कम 2 एयरबैग दे रही हैं और उसके साथ-साथ कई कारों में 7-8 या उससे भी ज्यादा एयरबैग्स दिए जाते हैं। कार की कीमत और उसके वेरिएंट के हिसाब से ये सब तय किया जाता है। आज हम आपको उन गलतियों के बारे में बता रहे हैं जो एयरबैग से लैस कारों में कभी भी नहीं करनी चाहिए।

कार में सफर करते वक्त सीट बेल्ट पहनना बहुत ज्यादा जरूरी है, लेकिन आप जब भी किसी एयरबैग से लैस कार में बैठ रहे हैं तो उसमें सीट बेल्ट पहनना कभी न भूलें, क्योंकि अगर सीट बेल्ट नहीं पहनी होगी तो एक्सीडेंट होने पर एयरबैग्स नहीं खुलेंगे। एयरबैग्स और सीटबेल्ट का सीधा-सीधा कनेक्शन होता है, जो कि एक साथ काम करता है। एयरबैग्स वाली कार में स्टीयरिंग के करीब होकर नहीं बैठना चाहिए। इससे क्या होता है कि अगर टक्कर होने पर एयरबैग्स खुलेंगे तो ड्राइवर को तेज झटका लग सकता है। साइड एयरबैग्स वाली सीट पर कवर नहीं लगाना चाहिए। इससे क्या होता है कि टक्कर लगने पर एयरबैग्स खुल नहीं पाते हैं। एयरबैग्स वाली कार में डैशबोर्ड पर सजावटी सामान नहीं रखना चाहिए। टक्कर लगने पर एयरबैग्स में इससे दिक्कत आ सकती है और वो नहीं खुल पाएंगे। कई बार क्या होता है कि लोग डैशबोर्ड पर आराम करने के लिए पैर रख देते हैं, लेकिन एयरबैग्स वाली कार में ऐसी गलती भूलकर भी नहीं करनी चाहिए।