9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

1 लीटर में 28km का माइलेज देती है ये बेहद सस्ती कार, इंटीरियर में ऑडी भी है फेल

हम आपको मारुति सुजुकी की पांच कारों के बारे में बता रहे हैं जो कि माइलेज में सबसे आगे हैं और कीमत में सबसे कम हैं।

2 min read
Google source verification
best fuel efficient cars

1 लीटर में 28km का माइलेज देती है ये बेहद सस्ती कार, इंटीरियर में ऑडी भी है फेल

अगर आप कोई नई कार खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं और कोई ऐसी कार खरीदना चाहते हैं जो कि माइलेज में भी शानदार और कीमत में भी किफायती हो हम आपको मारुति सुजुकी की पांच कारों के बारे में बता रहे हैं जोकि माइलेज में सबसे आगे हैं। मारुति सुजुकी ( Maruti Suzuki ) की ये कारें लुक और डिजाइन में महंगी से महंगी कारों को फेल करती हैं।

मारुति सुजुकी स्विफ्ट
भारत में मारुति सुजुकी की कारें सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं और उसकी वजह ये है कि ये सबसे ज्यादा माइलेज देती हैं। नई सुजुकी स्विफ्ट पहले वाले मॉडल के मुकाबले काफी हलकी है इसलिए ये माइलेज में भी ज्यादा दमदार है। इस कार में 1.2 लीटर के सरीज पेट्रोल इंजन और 1.3 लीटर डीजल इंजन है। इस कार का डीजल वेरिएंट 28 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है।

मारुति सुजुकी डिजायर
मारुति सुजुकी डिजायर में बेहतरीन माइलेज देने वाला इंजन लगाया गया है। डिजायर का डीजल वेरिएंट 28 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है। डिजायर में 5 स्पीड मैन्युअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है।

मारुति सुजुकी सियाज
मारुति सुजुकी की सियाज लुक में एक बेहतरीन कार है जिसे देखकर किसी का भी दिल आ सकता है। लोग सोचते होंगे कि ये कार माइलेज कम देती है, लेकिन ये एक ऐसी कार है जो अपने आकार में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार है। सियाज डीजल वेरिएंट 28 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।

मारुति सुजुकी बलेनो
मारुति सुजुकी की नई बलेनो एक ऐसी कार जो भारत में सबसे ज्याद बिकने वाली कार है। प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट वाली ये कार लुक में बेहद शानदार है। बलेनो डीजल वेरिएंट 27 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।

मारुति सुजुकी इग्निस
मारुति सुजुकी इग्निस लुक में सबसे अलग कार है, लेकिन लुक के साथ-साथ ये कार माइलेज किंग भी है। जी हां मारुति सुजुकी की ये कार 26 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।