
Maruti Suzuki की इस CAR पर मिल रहा 1 लाख का बंपर डिस्काउंट, कीमत हुई आपकी सोच से भी कम
देश की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी भारत में अपनी बेहतरीन कार इग्निस ( Maruti Suzuki Ignis ) का नया वेरिएंट लॉन्च करने जा रही है। हाल ही में इग्निस 2018 मॉडल का प्रोडक्शन रोक दिया गया है, जिसके बाद कंपनी इग्निस के पुराने मॉडल की खरीद पर ग्राहकों को तगड़ा डिस्काउंड दे रही, जिससे इसकी बिक्री में इजाफा होगा। आइए जानते हैं कैसी होगी नई इग्निस और पुराने मॉडल कितना डिस्काउंट मिल रहा है।
अब नई इग्निस को नए मेक ओवर के साथ लॉन्च किया जाएगा, जिसकी वजह से पुराना मॉडल फिलहाल रोक दिया गया है। मारुति सुजुकी इग्निस ( Maruti Suzuki Ignis ) 2018 मॉडल पर कंपनी 1 लाख रुपये तक का बंपर डिस्काउंट दे रही है। ये डिस्काउंट डीलरशिप्स द्वारा 1 लाख रुपये तक है।
इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 1.2 लीटर का के सीरीज पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 84 बीएचपी की पावर और 115 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटेड मैनुअल गियरबॉक्स के ऑप्शन के साथ आने वाली ये कार काफी ज्यादा बेहतरीन है।
फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो इस कार में पावर स्टीयरिंग, पावर विंडो, की लेस एंट्री, 2 डीआईएन ऑडियो सिस्टम, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल विंग मिरर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। नई मारुति सुजुकी इग्निस में साइड डोर क्लैडिंग, बंपर पर लोअर बॉडी किट, नया स्पवॉयलर, नई प्रीमियम अपहोल्सट्री लगाई गई है।
सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो इस कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, एयरबैग्स और ईबीडी और जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
कीमत
कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 4.66 लाख से 7.05 लाख रुपये तक है।
Published on:
08 Feb 2019 01:03 pm
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
