महिंद्रा स्कॉर्पियो ( Mahindra Scorpio )
इंजन और पावर इंजन और पावर की बात की जाए तो स्कॉर्पियो में 2523 सीसी का 4 सिलेंडर वाला इंजन है जो कि 75 बीएचपी की पावर और 200 एनएम का टार्क जनरेट करता है। इसी के साथ स्कॉर्पियो में 2179 सीसी का सीआरडीआई इंजन दिया गया है जो कि 120 बीएचपी की पावर और 280 एनएम का टार्क जनरेट करता है। कीमत की बात की जाए तो इस एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत लगभग 10.0 से 16.37 लाख रुपये तक है। इस एसयूवी की खरीद पर 70,500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। S5, S7 और S11 वेरिएंट्स पर 40 हजार का नकद डिस्काउंट और 10 हजार रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा 5,500 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिल रहा है।