
सांकेतिक तस्वीर
Best Used car: भारत में आज के समय में जितना नई कार खरीदना आसान है उतना ही आज के समय में एक Used कार खरीदना भी है। आजकल की ऐसी वेबसाइट आ गई हैं जहां आपको सर्टिफाइड Used कार आसानी से बढ़िया दाम में मिल जायेगी। इस समय Maruti True Value, Mahindra First choice, ola Auto, car dekho, spinny और Cars24 जैसे कई पॉपुलर ब्रांड्स हैं जहां आप डील कर सकते हैं। यहां हम आपको बेस्ट प्राइस में सेकंड हैंड मारुति सुजुकी डिजायर लेकर होंडा सिटी की जानकारी दे हे हैं जोकि आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकते हैं। इनकी कीमत 90 हजार रुपये से शुरू होती है। इतना ही नहीं इस रिपोर्ट में हम आपको एक पुरानी कार खरीदते समय किन-किन बातो का ध्यान रखना चाहिये इसकी भी जानकारी दे रहे हैं।
90,000 रुपये में Maruti Suzuki Dzire ZXI:
इस समय Maruti True Value पर कॉम्पैक्ट सेडान कार डिजायर को सिर्फ 90,000 की कीमत में खरीद सकते हैं। इस कार का रजिस्ट्रेशन Faridabad शहर का है। यह कार कुल 1,09, 694 चली है। यह 2ndओनर कार है। यह साल 2008 का मॉडल है। गाड़ी साफ़-सुथरी है। Blue कलर में यह कार आपको मिलेगी। True Value पर इस कार से जुड़ी सभी जरूरी जनकारियां आपको मिल जायेंगी।
2.10 लाख में ऑटोमैटिक Honda City
Car Trade पर इस समय एक होंडा सिटी उपलब्ध है जिसकी डिमांड 2.10 लाखरुपये बताई जा रही है। यह एक फर्स्ट ओनर मॉडल है और कुल 1.10 लाख किलोमीटर तक चली है। यह ऑटोमैटिक कार है, इसका रजिस्ट्रेशन दिल्ली का है और यह ग्रे कलर में आपको मिलेगी। कार एक दम साफ सुथरी है।
इन बातों का भी रखें ध्यान:
एक Used कार खरीदते समय उसके पूरे पेपर्स की जांच जरूर कर लें, साथ ही पिछले 2-3 साल में नो क्लेम बोनस ट्रैक करें। ध्यान रहे सभी पेपर्स ओरिजिनल ही देखें, फोटो कॉपी, या मोबाइल में पेपर्स न देखें, यह धोखा हो सकता है। गाड़ी की एक टेस्ट ड्राइव जरूर करके देख लें जिससे आपको अंदाजा हो जाएगा कि कार में कोई दिक्कत या इंजन शोर तो नहीं है।
Disclaimer: यहां पुरानी कारों के बारे में दी गई जानकारी मारुति सुजुकी (True Value) और Car trade द्वारा ली गई हैं। यहां पर वाहनों की जांच और डॉक्यूमेंट्स इत्यादि की पूरी तस्दीक कर ही उन्हें बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाता है। यहां पर वाहनों के बारे में बताई गईं बातें इस वेबसाइट पर दर्ज जानकारी के अनुसार है, पत्रिका इसे प्रमाणित नहीं करता है। इस वेबसाइट पर आप अपने लोकेशन के अनुसार अन्य वाहनों का भी चुनाव कर सकते हैं।
Published on:
22 Jul 2023 12:22 pm
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
