
भारत में इस समय बड़ी SUV गाड़ियों की डिमांड काफी तेजी से बढ़ रही है। अब क्योंकि की भी फुल साइज़ SUV काफी महंगी होती है इसलिए सभी के बजट में फिट भी नहीं होती, हांलाकि इजी EMI और फायनेंस की सुविधा भी लेकिन लोग बजट से बाहर नहीं जाते। अब ऐसे में मार्केट में सेकंडहैंड (Used Cars) गाड़ियों की मांग खूब देखी जा रही है, और जब से महिंद्रा थार (Mahindra Thar) ने नए अवतार में एंटी मारी है तब से लोगों में इसे खरीदने की, देखने की और ड्राइव करने इच्छा बढ़ गई है, लेकिन जिन लोगो का बजट नहीं वो निराश भी हुए हैं, वैसे Thar अपने आप में ही एक बड़ा नाम है, अब चाहे यह नई हो या पुरानी, इसका क्रेज कभी कम नहीं हुआ। इसलिए यहां हम आपके लिए Used ‘Thar’ जोकि सिर्फ 4 लाख से भी कम कीमत में मिल रही है, आइये जानते हैं पूरी डील के बारे में...
3.99 लाख में मिल रही है 2012 Mahindra Thar 4X4
अगर नई Thar (थार) खरीदने का आपका बजट नहीं है तो आप used Thar खरीद सकते हैं, इस समय कार देखो पर आपको थार के कुछ अच्छे ऑप्शन मिल जायेंगे जोकि आपके थार चलाने का सपना पूरा कर सकते हैं। 2012 Mahindra Thar 4X4 मॉडल आपको यहां मिल जाएगा जिसका रजिस्ट्रेशन हरियाणा (साल 2012) का है। यह मॉडल कुल 49,000 किलोमीटर चला है। यह फर्स्ट ओनर मॉडल है। वेबसाइट के मुताबिक इसमें 2498 CC का डीजल इंजन लगा है और यह मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ आती है। यह 4X4 मॉडल है। इस गाड़ी की डिमांड 3.99 लाख रुपये बताई जा रही है। ब्लैक कलर में यह आपको मिलेगी।
4.25 लाख में 2012 Mahindra Thar 4x4
इसके अलावा कार देखो पर ही एक और 2012 Mahindra Thar 4x4 उपलब्ध है जिसकी कीमत 4.25 लाख रूपये रखी है। यह 2nd ओनर मॉडल है। यह मॉडल कुल 70,000 किलोमीटर चला है रजिस्ट्रेशन हरियाणा (साल 2012) का है। यह 4X4 मॉडल है। रेड कलर में यह आपको मिलेगी। इसमें 2498 CC का डीजल इंजन लगा है।
4.70 लाख में 2014 Mahindra Thar 4x4
इस समय 2014 Mahindra Thar 4x4 मॉडल भी उपलब्ध है, जिसकी डिमांड 4.70 लाख रुपये है। यह गाड़ी कुल 54,000 किलोमीटर तक चली है। यह 4X4 मॉडल है। ब्लैक कलर में यह आपको मिलेगी। इसमें 2498 CC का डीजल इंजन लगा है। यह 2nd ओनर मॉडल है।
इन बातों का रखें ध्यान
यहां हम आपको फिर भी यही सलाह देते हैं कि आप कहीं से भी Used car खरीदें लेकिन डील फाइनल करने से पहले उस कार की पूरी हिस्ट्री जरूर चेक करें, गाड़ी को चलाकर देखें, सभी पेपर्स को ध्यान से चेक करें, फ्री सर्विस और वारंटी चेक करें और आखिर में मोल-भाव भी करें तो आपको बेहतर डील मिले।
नोट: Mahindra Thar के बारे में जो भी बातें बताई गई है वो कार देखो वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार है। पत्रिका इन कारों के कंडिशन या मूल दस्तावेजों के प्रमाणिकता के बारे में कोई दावा नहीं करता है। आपको सलाह दी जाती है कि पुराने वाहन खरीदने से पूर्व उसके कंडिशन, दस्तावेजों और अन्य बातों की पूरी जानकारी जरूर ले लें।
Updated on:
30 Jun 2022 11:15 am
Published on:
29 Jun 2022 11:33 am
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
