
नई-नई कारों से एक तरफ जहां भारतीय कार बाजार सजे हुए हैं तो वहीं used कारों से भी बाजार में रौनक छाई हुई है। सेकंड हैंड/Used कार बाजार सबसे ज्यादा ऐसे ग्राहकों को लुबाता है जिनका बजट एक नई कार खरीदने का नहीं होता। हांलाकि आपको ऑप्शन काफी मिल जायेंगे लेकिन सही जगह से अगर डील की जाए तो यह फायदे का सौदा साबित हो सकती है। एक अच्छी used कार खरीदने के लिए आप मारुति ट्रू वैल्यू, Olx Auto और महिंद्रा फर्स्ट चॉइस पर जा सकते हैं। अगर आप एक बढ़िया used Alto कार खरीदने की सोच रहे हैं तो इस समय ट्रू वैल्यू पर एक मॉडल आया है। इस रिपोर्ट में हम आपको उसी के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
सिर्फ 95,000 में Maruti Alto
true value पर इस समय एक used Alto कार उपलब्ध है जिसकी डिमांड 95,000 रुपये बताई जा रही हैं । इसकी सिर्फ एक ही यूनिट उपलब्ध है। यह सिल्वर कलर में आपको मिलेगी और इस कार से जुड़ी सभी जानकारियां आपको वेबसाइट पर आसानी से मिल जायेंगी। यह मॉडल साल 2008 का है, इसका रजिस्ट्रेशन जयपुर (Jaipur) का है। दी गई जानकारी के मुताबिक यह कार कुल 1,00251 किलोमीटर चली है। जो तस्वीरें वेबसाइट पर शो हो रही हैं उनके मुताबिक यह कार काफी साफ़-सुथरी है। यह 2nd ओनर मॉडल है। यह सिर्फ पेट्रोल मॉडल है यानी CNG इसमें नहीं लगी है। इस डील को फाइनल करने से पहले आप कार को ठीक से देख लें और इससे जुड़ी सभी जानकारियां वेबसाइट पर जाकर ले सकते हैं और कार को देखने का भी प्लान कर सकते हैं।
1.15 लाख में Maruti Alto
इसके अलावा ट्रू वैल्यू पर एक और used Alto कार उपलब्ध है जिसकी डिमांड 1.15 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार 57,830 किलोमीटर चली है। इसका रजिस्ट्रेशन जयपुर (Jaipur) का है। यह 3rd ओनर मॉडल है। यह सिर्फ पेट्रोल मॉडल है यानी CNG इसमें नहीं लगी है। यह सिल्वर कलर में आपको मिलेगी और इस कार से जुड़ी सभी जानकारियां आपको वेबसाइट पर आसानी से मिल जायेंगी। यह मॉडल साल 2008 का है
Published on:
10 Mar 2022 08:56 am
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
