30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केवल 2.28 लाख में घर लायें 7 सीटर Maruti Ertiga डीजल! जानिए कहां मिलेगी ये बेस्ट डील

Maruti True Value और Car trade पर मौजूद कुछ बेस्ट मॉडल बारे में हम आपको जानकारी दे रहे हैं, जिनकी कीमत 3 लाख से भी कम है।

2 min read
Google source verification
ertiga_mpv.jpg


भारत में MPV सेगमेंट लगातार बड़ा हो रहा है। MPV का ड्राइविंग अनुभव ठीक वैसा ही रहता है जैसा किसी कार का होता है, इसलिए सिटी में भी आप इन्हें आसानी से हैंडल कर सकते हैं। भारत में इस समय मारुति सुजुकी की Ertiga को काफी पसंद किया जा रहा है। यह एक वैल्यू फॉर मनी गाड़ी है। इस समय मारुति सुजुकी Ertiga की कीमत 8.41 लाख से शुरू होती है। लेकिन एक नई Ertiga आपके बजट में फिर नहीं बैठ रही है और उसके बाद भी आपको यह गाड़ी चाहिए तो सेकंड हैंड कार बाजार में यह आपको बेहद कम कीमत में आसानी से मिल जायेगी। Maruti True Value और Car trade पर मौजूद कुछ बेस्ट मॉडल बारे में हम आपको जानकारी दे रहे हैं, जिनकी कीमत 3 लाख से भी कम है।


2.80 लाख में मिल रही जाओ Maruti Ertiga VDI

Maruti True Value पर इस समय Used Ertiga VDI उपलब्ध हैं, जिनके बारे में आपको इस रिपोर्ट में जानकारी मिल रही है। यह 2013 का मॉडल है और इसका रजिस्ट्रेशन गुरुग्राम का है। यह डीजल मॉडल है और 2,45,721 किलोमीटर चली है। यह 1st ओनर गाड़ी है। ग्रे कलर में आपको ये गाड़ी मिलेगी। इस मॉडल की डिमांड 2.80 लाख रुपये है।

सांकेतिक तस्वीर IMAGE CREDIT:

2.28 लाख में मिल रही जाओ Maruti Ertiga VDI

True Value पर एक और Ertiga VDI (डीजल) उपलब्ध है जिसकी डिमांड 2.28 लाख रुपये है। यह 2013 का मॉडल है और इसका रजिस्ट्रेशन मानेसर का है। यह पेट्रोल मॉडल है और 2,50,547 किलोमीटर चली है। यह 1st ओनर गाड़ी है। सफ़ेद कलर में आपको ये गाड़ी मिलेगी।

यह भी पढ़ें: Mahindra Thar के ताज को खतरा! लॉन्च से पहले नई Force Gurkha डीलरशिप पर पहुंची

Car Trede पर भी हैं कई अच्छे ऑप्शन

Maruti Suzuki Ertiga VDi

Cartrade पर भी आपको सेकंडहैंड गाड़ियों के कई अच्छे ऑप्शन मिल जायेंगे। यहां एक Ertiga VDi उपलब्ध है, जिसकी डिमांड 2.51 लाख रुपये है। इसका रजिस्ट्रेशन दिल्ली का है। यह पेट्रोल मॉडल है और 98,289 किलोमीटर चचला है। यह 2nd ओनर मॉडल है। चेरीकलर में आपको ये गाड़ी मिलेगी। इसके अलावा यहां पर Maruti Suzuki Ertiga ZDi भी उपलब्ध है जिसकी मांग 2,.51 लाख रुपये है। यह गाड़ी 69,139 किलोमीटर चली है ।


इन बातों का रखें ध्यान
यहां हम आपको फिर भी यही सलाह देते हैं कि आप कहीं से भी Used car खरीदें लेकिन डील फाइनल करने से पहले उस कार की पूरी हिस्ट्री जरूर चेक करें, गाड़ी को चलाकर देखें, सभी पेपर्स को ध्यान से चेक करें, फ्री सर्विस और वारंटी चेक करें और आखिर में मोल-भाव भी करें तो आपको बेहतर डील मिले।


Disclaimer: Maruti Used Ertiga कार के में जो भी बातें बताई गई है वो True Value और Car Trede वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार है। पत्रिका इन कारों के कंडिशन या मूल दस्तावेजों के प्रमाणिकता के बारे में कोई दावा नहीं करता है। आपको सलाह दी जाती है कि पुराने वाहन खरीदने से पूर्व उसके कंडिशन, दस्तावेजों और अन्य बातों की पूरी जानकारी जरूर ले लें।

Story Loader