26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आपकी पुरानी कार को भी नई जैसी चमक देगा महज 10 रुपये का टूथपेस्ट, ये है तरकीब

अगर आप ये चाहते हैं कि आपकी कार हमेशा नई जैसी रहे तो हम आपको कार को नया रखने के लिए खास तरकीब बता रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 13 Nov 2018, 3:52 PM IST

car

आपकी पुरानी कार को भी नई जैसी चमक देगा महज 10 रुपये का टूथपेस्ट, ये है तरकीब

हर कोई चाहता है कि उसकी कार हमेशा नई जैसी चमकती रहे, लेकिन ऐसा होना इतना आसान नहीं होता है। कार की जितनी ज्यादा देखभाल की जाएगी वो उतने ही लंबे समय तक नई जैसी रहेगी। अगर आप कार का ठीक प्रकार से ख्याल नहीं रखेंगे तो कुछ ही दिनों में नई कार भी पुरानी लगने लगेगी। अगर आप ये चाहते हैं कि आपकी कार हमेशा नई जैसी रहे तो हम आपको कार को नया रखने के लिए खास तरकीब बता रहे हैं।

घर से बाहर बहुत धूल मिट्टी होने के कारण कार चलते वक्त गंदी हो जाती है और धीरे-धीरे पेंट भी हल्का होने लगता है। इस तरह से कार की बॉडी की चमक खत्म होने लग जाती है। कई बार कुछ लोग कार को साबुन से धोने लगते हैं, जिससे कार का पेंट हल्का होने लग जाता है। कार को कभी भी साबुन के पानी से नहीं धोना चाहिए और शेम्पू या कार वॉश लिक्विड से धोने के बाद हमेशा साफ कपड़े से ही कार को साफ करना चाहिए। इस तरह से कहीं भी पानी नहीं रहता है और जंग लगने का खतरा टल जाता है। बाइक के टायर्स को ठीक तरह से साफ करना चाहिए सड़क पर चलते वक्त उनपर गंदगी लग जाती है।

कार की चमक को ठीक रखने के लिए टूथपेस्ट का इस्तेमाल करना चाहिए। मार्केट से कोई भी टूथपेस्ट खरीद सकते हैं और याद रहे कि सिर्फ सफेद टूथपेस्ट ही खरीदना है। सबसे पहले कार को किसी साफ कपड़ से साफ कीजिए और उसके बाद कार की बॉडी पर टूथपेस्ट लगाना है। टूथपेस्ट लगाने के बाद कुछ मिनट इंतजार कीजिए और साफ कपड़ा लेकर टूथपेस्ट को पूरी बॉडी पर फैलाना है। टूथपेस्ट पूरी बॉडी पर फैल जाए तो उसके 15 मिनट बाद साफ कपड़े को पानी में भिगाइए और टूथपेस्ट को बॉडी से हटा दीजिए। टूथपेस्ट को बॉडी से बिल्कुल हटा लीजिए और दोबारा साफ कपड़ा लेकर कार की बॉडी को हल्के हाथों से साफ कीजिए। अब पुरानी कार भी नई कार की तरह चमकने लगेगी।