अगर आपके पास कार है तो आपने देखा होगा कि कई बार कार के डैशबोर्ड पर कुछ लाइट्स जलने लग जाती है। क्या आप ये बात जानते हैं कि उन लाइट्स के जलने के पीछे की वजह क्या है? शायद नहीं जानते हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि उन अलग-अलग लाइट्स के क्या मायने होते हैं। वैसे तो हर इंसान को अपनी कार से बहुत ज्यादा प्यार होता है तो उसके लिए इन बातों को जानना बहुत ज्यादा जरूरी है, क्योंकि ये लाइट्स आपको चेतावनी देती हैं कि कार में इस चीज की जरूरत है या कार में ये खराबी आ रही है।