30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indian Cricket Team के कप्तान ने खरीदी Lamborghini Urus, 3 करोड़ से भी ज्यादा की इस कार में मिलते हैं जबरदस्त फीचर्स

Lamborghini Urus के इंजन को 8-स्पीड ZF ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। बता दें, लैंबॉर्गिनी उरुस की कीमत भारत में 3.15 करोड़ रुपये से शुरू होती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhavana Chaudhary

•

Updated: 1 Mar 2022, 12:02 PM IST

lamborghini_urus-amp.jpg

Lamborghini Urus

भारत में लग्जरी कारों की सूची में लेम्बोर्गिनी उरुस का नाम टॉप पर रहता है, और इस कार को कई दिग्गज लोग रणवीर सिंह, कार्तिक आर्यन और रोहित शेट्टी पहले ही खरीद चुके हैं। फिलहाल, शहर में एक नई लेम्बोर्गिनी उरुस चर्चा में है, और इस बार यह एक भारतीय क्रिकेटर की है। बता दें, भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा ने हाल ही में उरुस को खरीदा है।

रोहित शर्मा ने लेम्बोर्गिनी को मुंबई से खरीदा था। Automobili Ardent की तस्वीरों से पता चलता है कि श्ह SUV "ब्लू एलिओस" की शेड से लैस है, इतना ही नहीं आगे और पीछे के बंपर सहित पूरी कार को इस नीले रंग में रंगा गया है। नीला रंग रोहित शर्मा का पसंदीदा रंग है, क्योंकि यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने नीले रंग की कार खरीदी है। वह पहले से ही एक नीले रंग की BMW M5 के मालिक हैं।

बताते चलें, कि भारतीय क्रिकेट टीम और मुंबई इंडियंस की आईपीएल टीम के कप्तान हैं, दोनों के पास अपने खिलाड़ियों के लिए नीले रंग की जर्सी है, और ऐसे में यह रंग उनके लिए ओर भी खास हो जाता है। इस कार को साल 2018 में लॉन्च किया गया था, और लेम्बोर्गिनी उरुस लेम्बोर्गिनी की पहली एसयूवी नहीं है, इससे पहले लेम्बोर्गिनी LM002 1980 के दशक में बिक्री पर थी। हालांकि, उरुस बेयर-बेसिक और रग्ड LM002 की तुलना में अपने लुक्स और परफॉर्मेंस में ज्यादा स्पोर्टी और आक्रामक दिखाई देती है।

लेम्बोर्गिनी उरुस उसी प्लेटफॉर्म पर आधारित है जिस पर फॉक्सवैगन समूह की अन्य लग्जरी एसयूवी जैसे ऑडी आरएसक्यू8, बेंटले बेंटायगा और पोर्श केयेन तैयार की जाती हैं। हालांकि, इनमें उरुस सबसे स्पोर्टी है। इस कार में 4.0-लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V8 पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो इन सभी एसयूवी को पावर देता है, उरुस के हुड के तहत यह इंजन 650 पीएस का पावर आउटपुट और 850 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है, इस इंजन को 8-स्पीड ZF ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। बता दें, लैंबॉर्गिनी उरुस की कीमत भारत में 3.15 करोड़ रुपये से शुरू होती है