नई दिल्ली: कार मार्केट में हमेशा से उन चीजों को तरजीह दी जाती है जो कम से कम कीमत पर ज्यादा से ज्यादा फीचर्स देती हैं। यही वजह है कि कंपनियां हमेशा से कम कीमत में बेहतरीन कार लॉन्च करने की कोशिश करती रहती हैं । ऐसी ही एक कार हाल ही में मार्केट में लॉन्च हुई है। Datsun Redigo का लिमिटेड एडीशन मार्केट में आया है। इस कार को Datsun redigo के अपडेटेड मॉडल के रूप में पब्लिश किया जा रहा है। इस लिमिटेड एडीशन की सबसे खास बात ये है कि इसे कंपनी ने सिर्फ मैनुअल वेरिएंट में लॉन्च किया है। लिमिटेड एडिशन ट्रिम को ग्राहक तीन कलर ऑप्शन व्हाइट, सिल्वर और रेड कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे। नए मॉडल्स को भारत के सारे निसान और डैटसन डीलर्स पर उपलब्ध कराया जाएगा