10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देखते-देखते मिनटों में बदल दिया चलती कार का टायर! गिनीज बुक में दर्ज हो गया रिकॉर्ड

चलती कार का टायर बदलने का ये कारनामा इटली के दो बंधुओं ने लो शो देई रिकॉर्ड शो के दौरान किया है। इस कारनामे के दौरान कार चालक बड़े ही सावधानी से कार को दो पहियों पर फ्लिप करता है और दूसरा व्यक्ति कार का टायर बदलता है।

2 min read
Google source verification
changing_tyre_in_moving_car-amp.jpg

Changing Tyre in Moving Car- Pic Courtesy: Guinness World Records

दुनिया अश्चर्यों और एक से बढ़कर एक हुनरमंदों से भरी पड़ी है और हुनरमंदों के किस्से को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह मिलती है वो अपने आप में ही अनोखे होते हैं। यूं तो अब तक हम आपको कार, बाइक के लॉन्च और डिस्काउंट, टिप्स इत्यादि से जुड़ी कई खबरों से रूबरू कराते रहें हैं, लेकिन आज हम आपको ऑटोमोबाइल सेक्टर की एक अनुठी ख़बर से रूबरू कराएंगे।

दरअसल, एक व्यक्ति ने मिनटों में चलती कार का पहिया (Tyre) बदलकर अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करा लिया है। इतनी जल्दी आपके हाथ के प्याले की चाय भी खत्म नहीं होगी, जितनी तत्पर्ता से इन्होनें चलती कार का टायर बदला है।


आमतौर पर कार के टायर पंचर हो जाने पर जब आप उसे रोड साइड में बदलते हैं तो इसमें घंटों वक्त लग जाता है, लेकिन हाल ही में दो इटैलियन बंधुओं ने लो शो देई रिकॉर्ड शो के दौरान चलती कार का टायर बदलकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया। इन बंधुओं ने न केवल बिना किसी समस्या के टायर बदलने में कामयाबी हासिल की, बल्कि ड्राइवर मैनुअल ज़ोल्डन और उनके साथी जियानलुका फोल्को ने चलती कार में पहिया बदलने के लिए सबसे तेज़ समय का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होनें इस कारनामे को अंजाम देने में महज 1 मिनट 17 सेकेंड का समय लिया, जो अब नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड है।


गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर इस पूरे वाक्ये का एक वीडियो भी साझा किया गया। जिसमें कार चालक मैनुअल को रैंप पर गाड़ी चलाने के बाद वाहन को दो पहियों पर फ़्लिप करते हुए देखा जा सकता है, जबकि जियानलुका वाहन से बाहर आते हैं और खिड़की से लटककर कार के पहिए को तेजी से बदलते हैं। इस दौरान कार चलती रहती है और वो बड़े ही तल्लीनता से कार के पहिए बदलने में सफल रहते हैं।


ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी ने महज 1 मिनट 17 सेकेंड में ही चलती कार का पहिया बदलने का ये कारनामा कर दिखाया है। पाठकों को बता दें कि, इस वीडियो को देखकर आप ऐसा कुछ भी करने का जोखिम न उठाएं। इस तरह के स्टंट और कारनामे ख़ास तरह के एक्सपर्ट के देखरेख में किए जाते हैं और सामान्य तौर पर ऐसा करना खतरे से खाली नहीं है। इसलिए ऐसा करने से बचें।

Video Courtesy: Guinness World Records